अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों की आपूर्ति शुरू की तो नए ठिकानों को निशाना बनाएगा रूस : पुतिन

Updated on 06-06-2022 10:15 PM

लंदन अमेरिका की ओर से यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की आपूर्ति से रूस आग-बबूला हो गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को सीधी चेतावनी देते हुए कहा यदि संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों की आपूर्ति शुरू की तो रूस नए लक्ष्यों को निशाना बनाएगा।

खास तौर पर उन ठिकानों को जो अब तक इस युद्ध में रूसी हमलों से अछूते हैं। हालांकि, पुतिन ने उन लक्ष्यों के नाम का उल्लेख नहीं किया, वह निशाना बनाने वाला है।


एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा यूक्रेन को पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति सैन्य उपकरणों के नुकसान की भरपाई के लिए है।

 पुतिन ने यह भी दावा किया कि रूसी विमानों ने दर्जनों यूक्रेनी हथियारों को नष् किया है। मालूम हो कि यूक्रेन रूसी सेना को पीछे खदेड़ने और रूसी हथियारों के भंडार पर हमला करने के लिए एम270 और एम142 हिमार्स जैसे मल्टीपल राकेट लान्चर सिस्टम (एमएलआरएस) की मांग कर रहा है।


इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूसी सेना की तोपों की गोलाबारी में 17 वीं सदी का यूक्रेन का आर्थोडाक्स मोनेस्ट्री नष्ट हो गया है और उसके साथ बना गिरजाघर भी आग लगने से बर्बाद हो गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने धर्मस्थल पर हमले से इन्कार किया है।

 रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन की सेना पीछे हटते हुए चर्च और अन्य धर्मस्थलों को बर्बाद करती जा रही है जिससे उसे रूसी सेना को बदनाम करने का मौका मिले। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करके ऐतिहासिक गलती की है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन की इस गलती के लिए रूस को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। मौजूदा वक् में यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का कूटनीतिक कोशिशें की जानी चाहिए। फ्रांस इसमें अहम भूमिका अदा कर सकता है। फ्रांस युद्धविराम के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है। वहीं इस बयान से नाराज यूक्रेन ने कहा है कि रूस के साथ शांति वार्ता का सवाल ही पैदा नहीं होता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.