मेदवेदेव के शानदार प्रदर्शन से रूस ने डेविस कप जीता

Updated on 06-12-2021 11:01 PM

मैड्रिड रूस ने स्टार खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने डेविस कप के दूसरे एकल मुकाबले में मारिन सिलिच को 7-6 (7), 6-2 से हराया। मेदवेदेव की इस जीत से रुस ने 15 साल के बाद डेविस कप टेनिस खिताब जीता है। मेदवेदेव की जीत से रूसी टीम को क्रोएशिया पर 2-0 की अपराजेय बढ़त मिली। रूस ने साल 2006 के बाद से अपना पहला डेविस कप खिताब जीता है। मेदवेदेव ने जीत को एक शानदार अहसास बताया है।

 उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी टीम के लिए हुई है। साथ ही कहा कि हमारी टीम शानदार टीम है और सभी में अच्छा तालमेल है। यह लगातार पांचवां मैच है जब मेदवेदेव ने डेविस कप में जीत हासिल की है। उन्होंने तीन महीने ही पहले सर्बिया के नोवाक जोकोविच को अमेरिकी ओपन में हराकर खिताब जीता था।

वहीं इससे पहले आंद्रे रूबलेव ने बोर्ना गोजो को हराकर रूस को डेविस कप फाइनल में शुरुआती बढ़त दिलाई थी। रूबलेव ने यह मुकाबला सीधे सेटों में 6-4, 7-6 (5) से जीता। रूस ने साल 2002 में भी डेविस कप खिताब जीता था। वहीं रूस क्रोएशियाई टीम तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.