रूसी सेना ने मारीपोल में यूक्रेनी सैनिकों को दी चेतावनी, कहा- जिंदा रहना है तो हथियार डाल दें, बच जाएंगे

Updated on 17-04-2022 07:53 PM

मास्को युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में रूस के भीषण हमले लगातार जारी है। रूस की सेना ने यूक्रेन के जवानों को हथियार डालने के लिए आज तक का समय दिया है। रूस की तरफ से जारी अल्टीमेटम में कहा गया है कि यदि यूक्रेन के जवान जिंदा रहना चाहते हैं तो वो अपने हथियार डाल दें। रूस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उसके सैनिकों ने मारीपोल के अधिकतर हिस्से पर अपना कब्जा कर लिया है। लेकिन अब भी यूक्रेनी सेना के कुछ जवान वहां पर बचे हैं जो अब भी मुकाबला कर रहे हैं। रूस ने साफ कहा है कि यदि ये जवान हथियार डाल देते हैं तो इनकी जान भी बख् दी जाएगी। इस बीच रूस ने कीव में कई मिसाइलें दागी हैं, जिसमें यूक्रेन को काफी क्षति पहुंची है। गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन के खारकीव पर कब्जा कर लिया है।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटेन और स्वीडन से मारीपोल को बचाने के लिए विकल्पों पर चर्चा की है। उन्होंने कहा है कि मारीपोल से ही ये तय होगा कि हमें लड़ाई या कूटनीति में से किसके सहारे आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने समर्थक देशों से भारी हथियार मांगे हैं, जिससे वो रूस का मुकाबला कर सकें। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के सबसे अमीर व्यक्ति ने मारीपोल को दोबारा पहले जैसा बसाने की बात कही है।

ज्ञात हो कि मारीपोल पर कब्जा करने में यदि रूस सफल हो जाता है तो ये युद्ध शुरू होने के बाद पहला ऐसा बड़ा शहर होगा, जिस पर रूस का कब्जा होगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की की तरफ से कहा गया है कि हालात बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। यूक्रेन के सैनिक बुरी तरह से घिर चुके हैं। उनकी मदद भी नहीं की जा रही है और मानवीय संकट बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि रूसी युद्धपोत के काला सागर में डुबोए जाने के बाद रूस ने लंबी दूरी की मिसाइलों से कीव को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शनिवार को रूसी मिसाइलों के हमले में टैंक रिपेयर फैक्टरी ध्वस् हो गई है। कीव के आसपास के इलाकों में लगातार मिसाइल धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है।   

रूसी नौसेना के प्रमुख, एडमिरल निकोलाई येवमेनोव ने काला सागर में डूबे युद्धपोत मोस्कवा के चालक दल के सदस्यों से मुलाकात की है और उन्हें कहा है कि वो आगे भी अपनी अहम भूमिका निभाते रहेंगे। रूस ने कीव में मिसाइल हमले से एक आर्मर्ड प्रोडेक्शन यूनिट की बिल्डिंग को ध्वस् कर दिया है। इंटरफैक् न्यज एजेंसी ने बताया है कि रूस के हमले में मिलिट्री रिपेयर फेसेलिटी की बिल्डिंग को भी धराशायी कर दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.