यूक्रेन के गांव पर टूटा रूसी सेना का कहर, मिसाइल हमले में 51 लोगों की मौत

Updated on 06-10-2023 01:59 PM
कीव: एक रूसी रॉकेट से गुरुवार को पूर्वी यूक्रेन में एक गांव के कैफे और स्टोर पर हमला किया जिसमें कम से कम 51 नागरिकों की मौत हो गई। राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की और कीव के अन्य शीर्ष अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई। यह हमला ऐसे वक्त हुआ जब जेलेंस्की यूक्रेन के सहयोगियों के समर्थन जुटाने के लिये 50 यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिये स्पेन में हैं। उन्होंने ह्रोज़ा गांव में हुए हमले की निंदा करते हुए इसे काफी क्रूर रूसी अपरा और पूरी तरह से जानबूझकर किया गया आतंकवादी कृत्य बताया।

मृतकों की संख्या बताने वाले आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि कैफे में लगभग 60 लोग थे, जो एक अंतिम संस्कार के बाद प्रार्थना में शामिल हो रहे थे। राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ एंद्री येरमाक और खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनिहुबोव ने बताया कि मारे गए लोगों में छह वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है। कीव से प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव पर इस्कंदर मिसाइल से हमला किया गया था। आपातकालीन दल ने क्षतिग्रस्त इमारतों के सुलगते मलबे की खोज की। यूक्रेनी अभियोजकों ने खून से लथपथ शव दिखाते हुए तस्वीरें जारी कीं।

गुरुवार को, जेलेंस्की स्पेन के ग्रेनाडा में यूरोपीय राजनीतिक समुदाय के एक शिखर सम्मेलन में थे, जहां उन्होंने अधिक पश्चिमी समर्थन की मांग करते हुए कहा कि "रूसी आतंक को रोका जाना चाहिए। उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि रूस को केवल एक ही चीज़ के लिए इस तरह के आतंकवादी हमलों की ज़रूरत है: अपनी नरसंहार आक्रामकता को पूरी दुनिया के लिए नया आदर्श बनाना।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए अहम बात विशेष रूप से सर्दियों से पहले वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करना है और भागीदारों के साथ नए समझौतों का आधार पहले से ही मौजूद है। पिछली सर्दियों के दौरान, रूस ने लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली और कई अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, जिससे पूरे देश में लगातार बिजली कटौती शुरू हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.