रुसी अरबपति कारोबारी की चेतावनी, ऐसा करके रुस 100 साल पीछे चला जाएगा

Updated on 15-03-2022 05:51 PM

मॉस्को । यूक्रेन पर हमले के बाद कई कंपनियां या रूस छोड़ चुकी हैं,या फिर छोड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। इसके बाद वहां उन कंपनियों के एसेट्स को जब्त किया जा रहा है। इस लेकर रूस के सबसे अमीर बिजनेसमैन ने क्रेमलिन को चेतावनी देकर कहा है कि इस तरह के कदम से देश 100 साल से ज्यादा पीछे चला जाएगा। 
रिपोर्ट के  अनुसार मेटल इंडस्ट्री के दिग्गज कंपनी नोरिल्स्क निकेल के अध्यक्ष और सबसे बड़े शेयर धारक व्लादीमीर पोटानिन ने चेतावनी देकर कहा है कि अगर रूस ने पश्चिमी  कंपनियों और निवेशकों के लिए दरवाजे बंद किए, तब  रूस के 1917 की क्रांति के कठिन दिनों में फिर से पहुंच जाने का खतरा है। उन्होंने रूसी सरकार से संपत्ति की जब्ती के संबंध में अत्यधिक सावधानी बरतने की गुजारिश की।
उन्होंने कहा, सबसे पहले यह हमें 100 साल पीछे 1917 में ले जाएगा और इस तरह के एक कदम का परिणाम हम कई दशकों तक अनुभव होगा। दूसरा यह है कि रूस में संचालन को निलंबित करने का कई कंपनियों का फैसला कुछ हद तक भावनात्मक है और विदेशों में जनता की राय से उन पर बने अभूतपूर्व दबाव की वजह से लिया गया हो सकता है। इसके बाद सबसे अधिक संभावना है कि वह जल्दी ही वापस आ जाएं और व्यक्तिगत रूप से में उनके लिए ऐसा अवसर रखूंगा।
यूक्रेन पर रूसी हमले और प्रतिबंधों के जवाब में दर्जनों अमेरिकी और यूरोपीय कंपनियों ने अपने ज्वाइंट वेंचर, कारखानों, दुकानों और कार्यालयों और अन्य संपत्तियों को रूस में छोड़ दिया है। गोल्डमैन सैक्स और जेपी मॉर्गन ने भी रूस छोड़ने का फैसला किया है। यह दोनों पहले प्रमुख पश्चिमी बैंक हैं, जिन्होंने ऐसा ऐलान किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि उन्होंने रूस छोड़ने वाली विदेशी कंपनियों का एक्सटर्नल मैनेजमेंट शुरू करने की योजना का समर्थन किया है। क्रेमलिन द्वारा पोस्ट और सरकारी मीडिया पर प्रसारित वीडियो के मुताबिक पुतिन ने कहा है, हमें उन(कंपनियों) के साथ निर्णायक कार्यवाही करने की आवश्यकता है जो अपना उत्पादन बंद करने जा रहे हैं। जरूरी है कि एक्सटर्नल मैनेजमेंट शुरू किया जाए और फिर इन उद्यमों को उन लोगों को ट्रांसफर किया जाए जो काम करना चाहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.