यूक्रेन की जंग को एशिया तक लेकर जाने की कोशिश में अमेरिका, चीन की धरती से रूसी रक्षा मंत्री का बड़ा हमला

Updated on 31-10-2023 02:11 PM
बीजिंग: रूस के रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगु ने कहा है कि अमेरिका अपना 'आधिपत्य' बनाए रखने के लिए भू-राजनीतिक तनावों को हवा दे रहा है । साथ ही उन्होंने प्रमुख देशों के बीच टकराव के खतरे को लेकर चेतावनी भी दी है। बीजिंग में आयोजित 'शियांगशन फोरम’को संबोधित करते हुए शोइगु ने यह भी कहा कि अमेरिका और उसके एशिया-प्रशांत सहयोगी क्षेत्र में स्थिरता को कमजोर कर रहे हैं। चीन में हर साल आयोजित होने वाली यह कार्यक्रम सैन्य कूटनीति पर केंद्रित होता है और इसे सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है।

ताकि बरकरार रहे प्रभाव
शोइगु ने कहा, 'अपना भूराजनीतिक और रणनीतिक प्रभुत्व बरकरार रखने के लिए अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता के आधार को जानबूझकर कमजोर कर रहा है।' उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के 'पूर्व की ओर विस्तार' से रूस को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों का उद्देश्य रूस के साथ संघर्ष बढ़ाना और प्रमुख देशों के टकराव के जोखिम को बढ़ाना है। इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। यूक्रेन में रूस के युद्ध के बारे में शोइगु ने कहा कि अगर स्थिति उचित रहती है तो मॉस्को बातचीत करने के लिए तैयार है।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल था मौजूद
चीन के दूसरे नंबर के सैन्य अधिकारी और केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष झांग युक्शिया ने जनरल ली शांगफु की अनुपस्थिति में इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की। शांगफु को पिछले सप्ताह चीन के रक्षा मंत्री पद से हटा दिया गया था। वह दो महीने से सार्वजनिक रूप से दूर हैं। चीन सरकार ने शांगफु को हटाने की वजह नहीं बताई है। कई देशों के सैन्य प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। चीन इसे अन्य देशों के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय नेतृत्व को प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में देखता है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीन से जुड़े मामलों के लिए रक्षा विभाग के मुख्य अधिकारी शांथी कैरेस ने किया।

सैन्‍य संबंधों की ख्‍वाहिश
झांग ने कहा कि चीन परस्पर सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सहयोग के आधार पर अमेरिका के साथ सैन्य संबंध बनाने का इच्छुक है। चीन ने अमेरिकी संसद की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर नाखुशी जताते हुए अगस्त 2022 में अमेरिका के साथ सैन्य संचार खत्‍म कर दिया था। अमेरिका का नाम लिए बगैर झांग ने उन देशों की आलोचना की जो दुनियाभर में समस्याएं पैदा करते रहते हैं। साथ ही उन्होंने यूक्रेन संकट पर राजनीतिक समझौते और इजरायल-फिलिस्‍तीन संघर्ष में सभी पक्षों द्वारा हिंसा रोकने और तुरंत संघर्षविराम की अपील भी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.