रूसी व‍िदेश मंत्री ने यूक्रेन युद्ध के चलते जाहिर की तीसरे व‍िश्‍वयुद्ध की आशंका

Updated on 26-04-2022 10:16 PM

मॉस्‍को । रूस के दो महीने से जारी हमलों ने यूक्रेन को बर्बादी के कगार पहुंचा दिया है। इस भीषण जंग के बीच रूस के व‍िदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी दी है कि दुनिया में तीसरे व‍िश्‍वयुद्ध का खतरा वास्‍तव‍िक है। लावरोव ने यह भी कहा कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रहेगी। रूसी व‍िदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की अच्‍छे अभिनेता हैं और बातचीत का नाटक कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्री कुलेबा ने तीसरे विश्‍वयुद्ध की चेतावनी पर लावरोव पर पलटवार किया है। कुलेबा ने कहा कि लावरोव का बयान यह दर्शाता है कि रूस को हार का अहसास हो गया है। लावरोव ने एक बातचीत में कहा, ‘अगर आप ध्‍यानपूर्वक देखें और पढ़ें तो जेलेंस्‍की ने जो कहा है, उसमें आपको हजारों विरोधाभास दिखेंगे।’ उन्‍होंने यह भी कहा कि तीसरे व‍िश्‍वयुद्ध का खतरा वास्‍तविक है और इसे कम करके नहीं आंका जा सकता है।’ लावरोव ने भरोसा जताया कि रूस और यूक्रेन के बीच एक समझौते पर हस्‍ताक्षर से यह संघर्ष खत्‍म होगा। उन्‍होंने कहा कि इस समझौते की शर्तों को उस समय लड़ाई के दौरान की स्थिति के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
रूसी विदेश मंत्री ने चेतावनी दी कि पश्चिमी देशों की ओर से यूक्रेन को भेजे जा रहे हथियार रूसी सेना के वैध लक्ष्‍य होंगे। इससे पहले लावरोव ने कहा था कि अगर तीसरा विश्‍वयुद्ध होता है तो उसमें खतरनाक हथियारों का इस्‍तेमाल होगा और यह विनाशकारी होगा। लावरोव के इस बयान पर यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने कहा कि रूस ने यूक्रेन का समर्थन करने पर दुनिया को डराने की अंतिम आशा को भी खो दिया है। इस वजह से रूसी विदेश मंत्री तीसरे विश्‍वयुद्ध की बात कर रहे हैं। कुलेबा ने कहा, ‘इसका केवल ही मतलब है कि रूस को यूक्रेन में हार का अहसास हो गया है। इसलिए दुनिया को यूक्रेन को दिए जा रहे समर्थन को दोगुना करना चाहिए ताकि हम बने रहें और यूरोप तथा वैश्विक सुरक्षा को बनाए रखें।’ इस बीच यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने कहा है कि यह केवल कुछ समय की बात है जब यूक्रेन की सेना रूस के कब्‍जा किए हुए सभी इलाकों को मुक्‍त करा लेगी। जेलेंस्‍की ने अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री से मुलाकात के समय यह टिप्‍पणी की थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.