रूसी विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव के संबोधन का अनेक देशों ने बहिष्कार किया

Updated on 02-03-2022 06:57 PM

जिनेवा यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की जिनेवा निरस्त्रीकरण सम्मेलन में रूसी विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव के  संबोधन का अनेक देशों ने बहिष्कार किया।  इस दौरान दर्जनों राजनयिक कक्ष छोड़ कर चले गए। इनमें ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस के राजनयिक भी शामिल थे।

लैवरोव ने अपने संबोधन में युद्ध के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार बताया और दावा किया कि कीव परमाणु हथियार बनाना चाहता है। यह असली खतरा है और रूस की प्रतिक्रिया जरूरी है।

लैवरोव का संबोधन शुरू होते ही कई राजनयिक बाहर चले गए और उनके संबोधन के दौरान कक्ष के बाहर घेरा बनाए और यूक्रेन का ध्वज थामे खड़े रहे। लैवरोव को इस सत्र में निजी तौर पर शामिल होना था लेकिन उनकी यात्रा रद्द हो गई थी। रूस ने यूरोपीय संघ के देशों के प्रतिबंधों को रूस विरोधी बताया है।

रूसी विदेश मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की की सरकार अपने खुद के परमाणु हथियार हासिल करने की योजना बना रही है। इससे उसके पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पास अभी भी सोवियत परमाणु प्रौद्योगिकी है।

दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने आज यूरोपीय संसद को संबोधित किया। यहां उन्होंने अपने संबोधन से यूरोपीय संसद का दिल जीत लिया। उनके भाषण के बाद सभी सांसदों ने खड़े होकर उनके लिए ताली बजाई। जेलेंस्की ने कहा कि हम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि हमारे सभी शहर अब अवरुद्ध हैं। कोई भी हमें तोड़ने वाला नहीं है, हम मजबूत हैं, हम यूक्रेनियन हैं। जेलेंस्की ने कहा कि यूरोपीय संसद को हर हालत में यह साबित करना चाहिए कि वह यूक्रेन के साथ है। उन्होंने कहा कि आपके बिना यूक्रेन अकेला पड़ जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.