रूस के विदेश मंत्री का पुतिन को सुझाव- पश्चिम देशों से बातचीत जारी रखें

Updated on 15-02-2022 08:33 PM

मास्को यूक्रेन को लेकर चल रहे तनाव के बीच रूस के शीर्ष राजनयिक ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूस की सुरक्षा मांगों पर पश्चिम के साथ बातचीत जारी रखने का सुझाव दिया है। पुतिन के साथ बैठक की शुरुआत में विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सुझाव दिया कि रूस को अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ बातचीत जारी रखनी चाहिए, भले ही उन देशों ने प्रमुख रूस की सुरक्षा मांगों को खारिज कर दिया है।

लावरोव ने कहा कि अमेरिका ने यूरोप में मिसाइल तैनाती की सीमा, सैन्य अभ्यास पर प्रतिबंध और विश्वास बहाली के लिए अन्य उपायों पर बातचीत करने की पेशकश की है। पुतिन द्वारा यह पूछे जाने पर कि राजनयिक प्रयासों को जारी रखने का कोई तुक है। लावरोव ने जवाब दिया कि बातचीत की संभावनाएं समाप्त नहीं हुई हैं और उन्होंने वार्ता जारी रखने का प्रस्ताव रखा। यह बैठक तब हुई, जब जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज रूसी हमले के बढ़ते डर के बीच यूक्रेन पहुंचे। उनके यूक्रेन से मास्को जाने की योजना है, जहां वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस मामले में पीछे हटने के लिए समझाने का प्रयास करेंगे।

दरसअल रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव का असर दुनिया के तमाम देशों पर पड़ रहा है। युद्ध की आशंका के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं कच्चे तेल की कीमत में भी जबरदस्त उछाल आया है। कई देशों ने रूस से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.