रूसी हैकरों ने यूक्रेनी न्यूज चैनल हैक कर चलाया जेलेंस्की के सरेंडर का नकली बयान

Updated on 17-03-2022 07:28 PM

मॉस्को। रूसी हैकरों ने टीवी चैनल यूक्रेना 24 के लाइव न्यूजफीड में सेंध लगाई और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के आत्मसमर्पण का एक नकली बयान पोस्ट किया। राष्ट्रपति ने तुरंत एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें कहा गया कि रूसियों ने अपने हथियार डाल दिए हैं। उक्रेइंस्का प्रावदा के मुताबिक टीवी चैनल ने कहाकि यूक्रेना 24 पर न्यूज टिकर और सोहोदनी (टुडे) वेबसाइट को दुश्मन हैकरों ने निशाना बनाया और एक कथित आत्मसमर्पण के बारे में जेलेंस्की के हवाले से संदेश प्रसारित कर रहे हैं।

चैनल ने कहाकि दोस्तों, हमने इसके बारे में कई चेतावनी दी हैं। यह नकली है, कोई भी आत्मसमर्पण नहीं कर रहा है। कम से कम तब, जब रूसी सेना को यूक्रेनी सेना हरा रही है। बयान अब प्रसारित नहीं किया जा रहा है, लेकिन एक रिकॉर्डिंग देखी जा सकती है। जेलेंस्की ने कहाकि इस ताजा बचकाने उकसावे में कि हम अपने हथियार डाल दें, मेरा सुझाव है कि केवल उन्हीं लोगों को अपने हथियार नीचे रखना चाहिए और घर चले जाना चाहिए और वे हैं- रूसी सेना।

उन्होंने कहाकि 'हम घर पर हैं, हम अपनी जमीन, अपने बच्चों, अपने परिवारों की रक्षा कर रहे हैं। इसलिए जब तक हम जीत नहीं जाते, तब तक हम कोई हथियार नहीं डालने वाले हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय रूस-यूक्रेन युद्ध पर फैसला सुनाते हुए रूस को तत्काल अपनी सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि इस विवाद में रूस की तरफ से कोई भी पक्ष दखल दे।

कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह सभी के लिए बाध्यकारी होगा। इस फैसले पर जेलेंस्की ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में रूस के खिलाफ अपने मामले में यूक्रेन ने जीत हासिल की है। आईसीजे ने हमले को तुरंत रोकने का आदेश दिया है। यह आदेश अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत बाध्यकारी है। रूस को तुरंत इसका अनुपालन करना चाहिए। कोर्ट के आदेश की अवहेलना रूस को और भी अलग-थलग कर देगी। कई विश्लेषकों का मानना है कि रूस संभवतः आईसीजे के इस आदेश का पालन नहीं करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.