रूस के राष्ट्रपति सीढ़ियों से फिसले:​​​​​​​मॉस्को में अपने घर में गिरे पुतिन

Updated on 05-12-2022 06:19 PM

एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं और पिछले हफ्ते मॉस्को में अपने ऑफिशियल रेसिडेंस की सीढ़ियों से गिर गए थे। हालांकि, इस घटना के अगले दिन वो रूस की एक स्पेशल टेस्टिंग लैब के दौरे पर भी गए थे।

वर्ल्ड मीडिया में कुछ महीने से लगातार यह खबरें आ रही हैं कि पुतिन को कैंसर है और इसकी वजह से उन्हें चीजों को ग्रिप करने में भी परेशानी आती है। रूसी सरकार इन खबरों को अफवाह करार देती रही है।

रिपोर्ट में क्या दावा
‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने एक टेलिग्राम चैनल जनरल एसवीआर के हवाले से पुतिन की बीमारी और उनके सीढ़ियों से गिरने की खबर दी है। इसके मुताबिक- घटना बुधवार की है। रूसी राष्ट्रपति मॉस्को में अपने ऑफिशियल रेसिडेंस की सीढ़ियों से उतर रहे थे। फ्लोर आने के पांच सीढ़ियों पहले उन्होंने कंट्रोल खोया और फिसलते हुए नीचे आ गए। सिक्योरिटी टीम ने उन्हें संभाला। उन्हें कमर के निचले हिस्से में चोट लगी है।

बीमारी की वजह से हादसा

  • इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कैंसर की वजह से पुतिन को पेट संबंधी गंभीर दिक्कतें हो चुकी हैं। इस तरह के मरीजों को अकसर पेट में गैस महसूस होती है और गैस के साथ मल निकल जाता है। बुधवार को हुई घटना शायद इसी वजह से हुई।
  • वेस्टर्न मीडिया पहले भी दावा करता रहा है कि पुतिन को कैंसर है और यह लास्ट स्टेज में पहुंच चुका है। इसके अलावा उन्हें पार्किन्सन डिसीज भी बताई जाती है। इसमें चीजों को ग्रिप करने में दिक्कत होती है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन जैसे ही गिरे तो उन्हें तीन गार्ड्स ने संभाला और पास में रखे एक सोफे पर बिठाया। इसके बाद उन्हें कुछ दवाएं दी गईं। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई गई है और उन्हें चलने में दिक्कत नहीं है।
  • जांच भी शुरू
    रिपोर्ट्स के मुताबिक- डॉक्टर्स की एक स्पेशल टीम प्रेसिडेंट पुतिन के इस तरह अचानक गिरने के मामले की जांच कर रही है। यह इसलिए भी जरूरी है कि पुतिन स्पेशल स्लिप प्रूफ शूज पहनते हैं। इसके अलावा उनके रेसिडेंस की सीढ़ियां भी ऐसी नहीं है, जिन पर से कोई शख्स स्लिप होकर गिर जाए।

    रूसी राष्ट्रपति की चोट गंभीर नहीं थी, इसकी वजह यह है कि गिरने के अगले दिन यानी गुरुवार को वो मॉस्को के एक लैब के दौरे पर पहुंचे और वहां साइंटिस्ट्स से मुलाकात की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.