यूक्रेन में पहले युद्ध अपराधी रूसी सैनिक को उम्रकैद की सजा

Updated on 23-05-2022 11:23 PM

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 90 दिन हो गए हैं। यूक्रेन ने पहला युद्ध अपराध का मुकदमा 21 साल के एक सैनिक पर चलाया। अब कीव के एक कोर्ट ने वादिम शिशिमरीन नाम के इस रूसी सैनिक को युद्ध अपराधी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। 

शिशिमारिन ने 62 साल के एक निहत्थे शख्स पर गोली चलाई थी। वह 28 फरवरी को यूक्रेन के एक गांव में चोरी की कार से घूम रहा था। उसने एक बूढ़े यूक्रेनी नागरिक को देखा और खिड़की से बंदूक निकालकर गोली मार दी। बता दें कि 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। यानी युद्ध शुरू होने के चार दिन बाद ही यह घटना घटी थी। 

कीव में सजा पर फैसला सुनाए जाने के दौरान भी शिशिमारीन मौजूद था। उसे कांच के चेंबर में बैठाया गया था। उसे एक ट्रांसलेटर भी दिया गया था। 

यूक्रेन में रूस ने तेज किए हमले
पोलैंड के राष्ट्रपति के यूक्रेन की यात्रा पर पहुंचने के बीच रूस ने रविवार को पूर्वी यूक्रेन के डोनबास में हमले तेज कर दिए। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि इस युद्ध का परिणाम यह तय करेगा कि उनके देश का भविष्य पश्चिम के साथ जुड़ा है या यह मॉस्को के कब्जे में होगा। जेलेंस्की ने शनिवार रात को जारी वीडियो संदेश में डोनबास के हालात को बेहद मुश्किल करार दिया। हालांकि, जेलेंस्की ने इस तथ्य की ओर इशारा किया कि युद्ध के 87वें दिन भी यूक्रेनी बल मजबूती से रूसी सैनिकों का मुकाबला कर रहे हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, ''हम उस दिन के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, जो विजय दिवस होगा।'' यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से पोलैंड में लाखों यूक्रेनी शरणार्थी गए हैं। पोलैंड यूरोपीय संघ में शामिल होने की यूक्रेन की इच्छा का बड़ा समर्थक है। रूस ने यूक्रेन के बंदरगाहों को बाधित कर दिया है, ऐसे में युद्धग्रस्त देश में पश्चिमी देशों की ओर से मानवीय मदद एवं हथियार पोलैंड के जरिये भेजे जा रहे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.