कीव के बूचा में रूसी सैनिकों ने किया भीषण नरसंहार, हर तरफ लाशें और बर्बादी का नजारा

Updated on 03-04-2022 06:40 PM

कीव रूस और यूक्रेन की सेना के बीच पिछले 39 दिनों से चल रही जंग की सबसे वीभत् तस्वीर राजधानी कीव के बूचा इलाके से सामने आई है। इस शहर पर अब यूक्रेन की सेना ने फिर से कब्जा कर लिया है। यूक्रेन की सेना जब बूचा शहर में घुसी तो हर तरफ उसे बस लाशें ही लाशें बिखरी हुई दिखाईं दीं। बूचा की सड़कें कब्रिस्तान में बदल चुकी हैं। रूसी सेना ने बूचा में बर्बरता की सारी हदें पार कर दी हैं।

शहर में महिलाओं के कई ऐसे शव मिले हैं जिन पर कपड़े नहीं हैं। माना जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने हाथ बांधकर उन्हें गोली मार दी है। ये सभी लोग निर्दोष आम नागरिक थे और उनके शव सड़कों पर सड़ रहे थे। उनके पास से कोई हथियार भी नहीं मिला है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सड़कों पर 4 से 5 महिलाओं के शव मिले हैं। इन महिलाओं के शरीर पर कपड़े नहीं थे। रूसी सेना ने इन महिलाओं के शव को सड़क के किनारे जलाने की कोशिश की थी।

बूचा के मेयर ने बताया कि शहर में कम से कम 300 लोगों को सामूहिक कब्र में दफनाया गया है। इस संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने बड़े पैमाने पर बूचा में लोग मारे गए हैं। बूचा से रही तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि उसे िखाया नहीं जा सकता है। मेयर अनातोली फेडोरुक ने कहा कि पूरा बूचा शहर तबाह हो चुका है और सड़कों पर हर तरफ बस लाशें ही लाशें दिखाई पड़ रही हैं। उन्होंने कहा इन सभी लोगों को पीछे से गोली मारी गई है।

उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में पुरुष और महिलाएं हैं। एक 14 साल के बच्चे का भी शव मिला है। बूचा के मेयर ने पुष्टि की कि कम से कम 22 शव बूचा की सड़कों से अब तक हटाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने बूचा में नरसंहार को अंजाम दिया है। बूचा वह इलाका है जहां पर यूक्रेन की सेना और रूसी सेना के बीच भीषण जंग हुई थी। इसके बाद इस इलाके पर करीब 1 महीने तक रूसी सेना का नियंत्रण था।

मेयर ने कहा कि ये मारे गए लोग यूक्रेन के नियंत्रण वाले इलाके में बचकर भागने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें गोली मार दी गई। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अन् शहरों में भी आम नागरिकों की हत्या की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन् शहरों से भी रूसी सेना की बर्बरता की तस्वीरें दुनिया के सामने आएंगी। अमेरिका के एक रक्षा विशेषज्ञ डेविड देशरोचेस के मुताबिक युद्ध के दौरान आम नागरिकों की हत्या एक युद्धापराध है। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन की सेना बारुदी सुरंगों को लगाती है तो यह भी युद्धापराध की श्रेणी में आता है। इस बीच यूक्रेन की सेना ने अब ब्रोवरी इलाके पर भी कब्जा कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.