रूसी सैनिकों ने निहत्थों को मारा, महिलाओं-बच्चों पर जुल्म ढाए, रूस को सुरक्षा परिषद से बाहर करना जरूरी

Updated on 06-04-2022 07:19 PM

कीव यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के हमले के बाद पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में रूसी सैनिकों की बर्बरता को दुनिया के सामने रखा। जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में निहत्थे लोगों को मारा और महिलाओं के साथ रेप किया। उन्होंने रूस को संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद से निकालने की मांग की।

जेलेंस्की ने कहा इससे रूस अपने खिलाफ लाने वाले प्रस्तावों को रोक नहीं सकेगा। उन्होंने संबोधन के दौरान सदस्य देशों को एक वीडियो दिखाने की भी पेशकश की, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हो सका। जेलेंस्की ने कहा कि बुचा शहर में रूसी सेना ने कोई भी ऐसा अपराध नहीं है, जो किया हो। उन्होंने दावा किया कि लोगों को सड़क पर, उनके घरों में गोली मार दी गई। कई लोगों को कुओं में फेंक दिया गया। रूसी सैनिकों ने अपनी शैतानी खुशी के लिए लोगों को सड़क के बीच टैंकों से कुचल दिया। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों कार्रवाई इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों जैसी है। उन्होंने कहा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सिर्फ नफरत को फैलाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा कहां है, जिसे देने की बाद सुरक्षा परिषद करता है। शांति कहां है, वे गारंटी कहां हैं, जिनकी संयुक्त राष्ट्र को देने की आवश्यकता है। उन्होंना कहा कि बुचा के अलावा दुनिया को अभी यह देखना बाकी है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के अन्य हिस्सों में और क्या युद्ध अपराध किए होंगे। भूगोल अलग हो सकता है, लेकिन लेकिन क्रूरता समान है, अपराध समान हैं, और जवाबदेही अनिवार्य होनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.