खेरसॉन से पीछे हटते ही हताश दिख रहे रूसी सैनिक

Updated on 13-11-2022 07:04 PM
यूक्रेन और रूस के बीच जंग शुरू हुए नौ महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस जंग में हालांकि यूक्रेन के खूबसूरत इलाके उजड़ गए हों लेकिन, रूस को भी हथियारों और सैनिकों के रूप में भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा दुनिया भर के कई देशों से आर्थिक बैन की मार अलग है। इस बीच हाल ही में खेरसॉन में किया सरेंडर का असर रूस के सैनिकों की हताशा के रूप में देखा जा सकता है। कीव मीडिया की रिपोर्ट है कि पिछले 24 घंटे में रूस के 40 सैनिक मारे जा चुके हैं और 3 मिलिट्री वाहनों को नेस्तनाबूत कर दिया है।

 रिपोर्ट है कि यूक्रेन की दक्षिणी ऑपरेशनल कमांड ने 12 नवंबर को बताया कि यूक्रेन की सेना ने पिछले 24 घंटों में दक्षिणी मोर्चे पर 40 रूसी सैनिकों को मार डाला और तीन सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया है। 

काला सागर में रूस की मौजूदगी बढ़ी
यूक्रेन के दक्षिणी ऑपरेशनल कमांड ने यह भी बताया कि रूस काला सागर में 18 जहाजों को रखे हुए है, जिसमें एक मिसाइल वाहक भी शामिल है। जिसमें आठ कलिब्र क्रूज मिसाइल हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों रूस ने बड़ा ऐलान करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसॉन से पीछे हटने का फैसला लिया था। रूस के इस कदम को यूक्रेनियों ने एक बड़ी जीत के रूप में लिया। हालांकि यूक्रेन सरकार ने आशंका जताई कि यह रूस की चाल हो सकती है। उन्होंने इसे रूस द्वारा चलाया जा रहा प्रोपेगेंडा भी कहा। खेरसॉन प्रशासन ने दावा किया था कि रूस का दावा इसलिए सही नहीं लगता क्योंकि खेरसॉन में अभी भी रूसी सैनिकों की मौजूदगी कम नहीं हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.