रूसी टॉप जनरल की मॉस्को में हत्या, कार में विस्फोट के जरिए बनाया गया निशाना, सामने आया खौफनाक वीडियो

Updated on 26-04-2025 01:17 PM
मॉस्को: रूस की राजधानी में एक रूसी जनरल की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। रूसी जनरल को कार में बम विस्फोट के जरिए निशाना बनाया गया। रूस की समाचार एजेंसी TASS ने जानकारी देते हुए बताया कि रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के मुख्य संचालन निदेशालय के उप प्रमुख जनरल यारोस्लाव मोस्कलिक की शुक्रवार को मॉस्को के पास बालाशिका में एक कार विस्फोट में मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि विस्फोट बालाशिका में नेस्टरोवा बुलेवार्ड में बिल्डिंग नंबर 2 के पास हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

कई मीटर दूर गिरे रूसी जनरल

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विस्फोट के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और भयंकर आग की लपटें उठनें लगीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोस्कलिक कार के बगल से गुजर रहे थे, तभी विस्फोट हो गया और वे कई मीटर दूर जा गिरे। रूसी जांच समिति के हवाले से ताश ने बताया है कि घटनास्थल से आईडी विस्फोटक तत्वों के निशान पाए गए हैं।

छर्रों से भरा था विस्फोटक

द सन ने अपनी रिपोर्ट में रूसी आपातकालीन सेवाओं के हवाले से बताया है कि एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण से ब्लास्ट किया गया था, जिसकी विस्फोटक शक्ति 300 ग्राम से अधिक टीएनटी के बराबर थी। रूसी समाचार एजेंसी ने ताश ने इन विस्फोटक उपकरणों को छर्रों से भरा हुआ बताया था। इसके टुकड़ें जांच के लिए भेजे जाएंगे। कुछ रिपोर्ट में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है

मौत से कुछ समय पहले ही हुआ था प्रमोशन

द सन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मोस्कलिक को मौत से कुछ समय पहले ही राष्ट्रपति पुतिन ने पदोन्नति दी थी और लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया था। मोस्कालिक ने कई वार्ताओं में रूसी रक्षा मंत्रालय का प्रतिनिधित्व किया था। इसके पहले दिसम्बर में रूस के रासायनिक और जैविक हथियारों के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव और उनके सहयोगी को दक्षिणी-पूर्वी मॉस्को में विस्फोट में निशाना बनाया गया था। एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में विस्फोटक उपकरण लगाकर ब्लास्ट किया गया था, जिसमें जनरल किरिलोव और उनके सहयोगी मारे गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.