यूक्रेन में मारियुपोल के बाद दूसरे बड़े शहर सेवेरोडोनेत्स्क पर भी रूसी सैनिकों ने किया कब्जा

Updated on 26-06-2022 09:17 PM

कीव रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में रूस के राष्ट्रपति पुतिन की सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। रूसी सेना ने सेवेरोडोनेत्स्क पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। पूर्वी यूक्रेन के शहर के मेयर ने इसकी जानकारी दी है। रणनीतिक शहर और यूक्रेनी प्रतिरोध के प्रतीक को बचाने के लिए कई हफ्तों की लड़ाई के बाद यह जंग के मैदान में यूक्रेन के लिए एक बड़ा झटका है। रूसी मिसाइलों ने शनिवार को यूक्रेन के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को भी निशाना बनाया।


द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप की सबसे बड़ी लड़ाई अपने पांचवें महीने में प्रवेश कर चुकी है। अब तक दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन ही यूक्रेन घुटने को तैयार है और ही रूस पीछने हटने का इरादा रखता है। वेरोडोनेत्स्क शहर कभी 1,00,000 लोगों का घर था जिसे रूसी सेना ने अब मलबे के ढेर में बदल दिया है। पिछले महीने मारियुपोल पर कब्जे के बाद यह पुतिन के लिए युद्ध में बड़ी कामयाबी है।


शहर के मेयर ऑलेक्ज़ेंडर स्ट्रायुक ने नेशनल टेलीविजन पर कहा शहर अब पूरी तरह से रूस के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि कोई भी जो पीछे छूट गया है, अब यूक्रेनी कब्जे वाले इलाके में नहीं पहुंच सकता क्योंकि शहर पूरी तरह कट चुका है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि शहर के अजोट केमिकल प्लांट को प्रतिरोध का एक और केंद्र बनाने का यूक्रेनी प्रयास विफल हो गया। उन्होंने कहा सफल आक्रामक अभियानों के चलते, लुहान्स्क की मिलिशिया ने रूसी बलों की मदद से सेवेरोडोनेत्स्क और बोरिवस्के शहरों को पूरी तरह आजाद करा लिया है।


मारियुपोल और सेवेरोडोनेत्स्क के बाद अब रूस और अधिक यूक्रेनी शहरों पर कब्जा करने की ओर बढ़ रहा है। सेवेरोडोनेत्स्क पर कब्जे को रूसी सेना युद्ध में शुरुआती असफलता के बाद एक बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है। रूसी हमले से पहले सेवेरोडोनेत्स्क की आबादी करीब 10 लाख थी, जो अब घटकर मात्र 10 हजार रह गयी है। बड़ी संख्या में लोग शहर से पलायन कर चुके हैं। लगभग 500 नागरिकों के साथ, कुछ यूक्रेनी सैनिक शहर के किनारे पर विशाल एजोट रासायनिक कारखाने में छिपे हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.