रूस के हथियारों का जखीरा खाली, तानाशाह किम की शरण में पुतिन के 'चाणक्य', क्या बनेगी बात

Updated on 27-07-2023 01:54 PM
प्योंगयांग: यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस के हथियारों का खजाना लगभग खाली हो चुका है। यूक्रेन नाटो देशों से मिले हथियारों की बदौलत अब रूस के अंदरूनी इलाकों में हमला कर रहा है। वहीं, रूस पारंपरिक हथियारों के जरिए यूक्रेन की राजधानी कीव को लक्ष्य बना रहा है। ऐसे में अपने खाली हथियारों के गोदाम को भरने के लिए रूस ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से मदद मांगी है। इसके बदले में रूस ने उत्तर कोरिया को सस्ते में कच्चे तेल की आपूर्ति शुरू की है। रूस और उत्तर कोरिया दोनों के साझा दुश्मन अमेरिका और नाटो है। ऐसे में दोनों देशों ने कोरियाई युद्ध के खत्म होने के अवसर को आपसी मेलजोल बढ़ाने के मौके के तौर पर चुना है।


उत्तर कोरिया पहुंचे रूसी रक्षा मंत्री

वर्तमान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी समझे जाने वाले रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। इसके अलावा चीन का भी एक भारी भरकम प्रतिनिधिमंडल चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय नीति निर्धारण समिति के वरिष्ठ सदस्य ली होंगजोंग के नेतृत्व में चीन पहुंचा है। कोरोना महामारी खत्म होने के बाद यह पहला मौका है, जब उत्तर कोरिया ने किसी बाहरी व्यक्ति का अपने देश में स्वागत किया है। चीन और रूस के प्रतिनिधिमंडल 27 जुलाई, 1953 को कोरियाई युद्ध को समाप्त करने वाले युद्धविराम को मनाने के लिए उत्तर कोरिया पहुंचे हैं।

रूस और उत्तर कोरिया के एक जैसे हालात

रूस की तरह उत्तर कोरिया भी गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। ऐसे में किम जोंग उन ने अपने देश के खस्ताहाल खजाने को भरने के लिए नए तरीके खोजे हैं। सोवियत संघ की सहायता से उनके दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग ने सत्ता संभाली। इसके बाद से ही रूस और उत्तर कोरिया के संबंध प्रगाढ़ बने रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले महीने कहा था कि रूस ने 2020 के बाद पहली बार उत्तर कोरिया को फिर से तेल आपूर्ति शुरू कर दी है। यह पहले अनाज आपूर्ति फिर से शुरू होने के बाद किया गया है।

रूस को हथियारों की सप्लाई कर रहा उत्तर कोरिया!

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और बाकी विश्लेषकों का दावा है कि उत्तर कोरिया के पास हथियारों का विशाल भंडार है। ऐसे में उत्तर कोरिया अपनी अलग-थलग पड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए रूस की सहायता कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि उत्तर कोरिया रूस को हथियारों की सप्लाई कर रहा है और इसके बदले में उसे रूस से तेल और अनाज मिल रहा है। ब्लूमबर्ग ने वियना स्थित ओपन न्यूक्लियर नेटवर्क के क्षेत्रीय मुद्दों के प्रबंधक राचेल मिनयॉन्ग ली, जिन्होंने लगभग दो दशकों तक सीआईए के ओपन सोर्स एंटरप्राइज के विश्लेषक के रूप में काम किया, के हवाले से कहा कि उत्तर कोरिया हमेशा जीवित रहने का रास्ता खोजने में कामयाब रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.