रूस का कीव पर कब्जा तभी संभव है, जब वो इसे पूरी तरह तबाह कर देगा : यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की

Updated on 13-03-2022 07:52 PM

कीव रूसके हमलों से बियाबन में तब्दील हो रहे यूक्रेन में हालात काफी भयावह हो गए है। रूसी सेना अब कीव को घेरने की तैयारी कर रही है। वहीं ओडेसा में सुबह से गोलीबारी जारी है।

उधर कीव में भी रूसी सैनिकों ने बमबारी की। उधर, अमेरिका ने रूस की घेराबंदी के लिए 12 हजार फौजी भेज दिए हैं। वहीं यूक्रेन के ल्यूटस्क में रूसी सेना ने गोलीबारी की। इसमें 4 सैनिकों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए।

अमेरिका करेगा यूक्रेन की मदद-

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिका ने एक बार बड़े संकेत दिए हैं। कहा गया है कि यूक्रेन की मदद करने के लिए अमेरिका कुछ बड़े कूटनीतिक कदम उठा सकता है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर रूस हजारों सैनिक लेकर जाएगा, अगर उसके हजारों टैंक दाखिल हो जाएंगे, तो कीव पर वो अपना कब्जा कर सकता है। लेकिन जेलेंस्की ने जोर देकर कहा है कि रूस का कीव पर कब्जा तभी संभव है, जब वो इसे तबाह कर देगा।

वार्ता को तैयार जेलेंस्की-

रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की हर मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार हैं। पहले ही तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, ऐसे में रूस के इस दावे को सकारात्मक रूप में लिया जा रहा है।

 यूक्रेन संग जारी युद्ध के बीच अब सोनी पिक्चरर्स ने भी रूस में अपना कारोबार समेट लिया है। इससे पहले भी कई बड़ी कंपनियां रूस में अपना कारोबार बंद कर चुकी हैं।

जेलेंस्की का रूस को लेकर बड़ा दावा-

यूक्रेन राष्ट्रपति ने कहा है कि इस युद्ध की वजह से रूस को कई दशकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उनके मुताबिक इस युद्ध ने रूस को कई साल पीछे कर दिया है। यूक्रेन संग जारी युद्ध के बीच कई देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस बीच रूस  की तरफ से नासा और दूसरे स्पेस संस्थानों को चेतावनी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि अमेरिका, कनाडा और यूरोप के दूसरे देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को भी खतरा पड़ सकता है। ऐसे में तमाम पाबंदियों को तुरंत हटाया जाए।

यूक्रेन सरकार ने दावा किया है कि रूसी सेना ने मारियूपोल में एक मस्जिद पर हमला किया है। उसकी तरफ से भारी गोलीबारी की गई है। जिस समय ये हमला हुआ तब वहां पर 80 लोगों ने शरण ले रखी थी। उसमें ज्यादातर तुर्की के नागरिक थे जिन्होंने खुद को बचाने के लिए मस्जिद का सहारा लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.