विश्व की सबसे घातक मिसाइलों में शुमार है रूस की 'सरमत' मिसाइल -एक वार में 15 परमाणु बम गिराने की क्षमता

Updated on 22-04-2022 07:13 PM

मॉस्को यूक्रेन पर रूसी हमले को दो महीने होने को करीब है और जंग के बीच में रूस ने अपनी महाविनाशक अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल सरमत का परीक्षण करके दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15 वारहेड लेकर जाने वाली सरमत मिसाइल के परीक्षण का ऐलान किया।

सरमत मिसाइल ब्रिटेन, फ्रांस या अमेरिका के टेक्सास प्रांत को अपने एक वार से ही तबाह करने की ताकत रखती है। इस मिसाइल को रूस ने अपने पश्चिमोत्तर इलाके से दागा था। इस मिसाइल ने पूरे रूस की दूरी तय करने के बाद मात्र 15 मिनट में जापान के पास कामचाटका प्रायद्वीप के पास जाकर गिरी। रूस की इस मिसाइल को किसी भी एयर डिफेंस िस्टम से रोका नहीं जा सकता है और यही वजह है कि यह अपराजेय है।

रूस की ओर जारी वीडियो में नजर रहा है कि इस 115 फुट लंबी मिसाइल को अंडरग्राउंड साइलो से दागा गया। इस दौरान आग की जोरदार लपटें देखी गईं। सरमत किलर मिसाइल में रॉकेट लगा है जो मिसाइल को 16 हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से ले जाता है। यह हाइपरसोनिक मिसाइल अपने साथ 10 से लेकर 15 वारहेड ले जा सकती है।

 इससे यह मिसाइल अपने एक ही वार में 15 परमाणु बम गिरा सकती है। रूस के ये परमाणु बम अमेरिका के जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों में गिराए गए एटम बम से 1000 गुना ज्यादा शक्तिशाली है। इस तरह से यह मिसाइल अपने एक हमले में ब्रिटेन, फ्रांस या टेक्सास के आकार के इलाके को तबाह कर सकती है। इस तरह से रूस के हथियारों के जखीरे में एक नया महाविनाशक हथियार शामिल हो गया है।

 इस परीक्षण के बाद पुतिन ने कहा कि रूस की इस नई मिसाइल से हमारे दुश्मन इसके बारे में सोचने को मजबूर हो जाएंगे। सरमत मिसाइल दुश्मन के एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को उड़ान भरने के बाद चकमा दे सकती है। इससे दुश्मन को संभलने का बहुत कम समय मिलता है। पुतिन के मुताबिक यह मिसाइल धरती के किसी भी कोने में हमला करने में सक्षम है।

रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सरमत दुनिया में सबसे शक्तिशाली मिसाइल है जिसकी रेंज सबसे ज्यादा है। पश्चिमी विश्लेषकों ने इस मिसाइल का नाम सतान-2 रखा है। उनका कहना है कि यह रूस की अगली पीढ़ी की मिसाइलों में शामिल है जिसे पुतिन अपराजेय बताते हैं। इनमें रूसी किंझल और एवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइलें भी शामिल हैं।

ब्रिटिश रक्षा विशेषज्ञ डॉक्टर पॉल क्रेग रॉबर्ट सनसनीखेज दावा करते हैं कि रूस की 5 या 6 सरमत मिसाइलें अमेरिका के पूरे पूर्वी तट को राख के ढेर में बदल सकती हैं। रूस ने सबसे पहले अक्टूबर 2017 में इस मिसाइल का परीक्षण किया था। उस समय यह धरती पर सबसे खतरनाक और घातक परमाणु मिसाइल थी। रूसी मिसाइल को बनाने वाले डिजाइन ब्यूरो का कहना है कि इस मिसाइल को रूस के रणनीतिक बल के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के रूप में विकसित किया गया है। सरमत मिसाइल 208 टन वजनी है और करीब 18 हजार किमी तक मार कर सकती है। इस मिसाइल के परीक्षण के बाद रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के डायरेक्टर दमित्री रोगोजिन ने कहा कि यह हथियार नाटो और यूक्रेन के समर्थकों को एक उपहार है। मिसाइल परीक्षण के अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इसका परीक्षण लाइव देखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.