रूस के दूसरे सबसे बड़े दल कम्युनिस्ट पार्टी ने चुनाव में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया

Updated on 19-09-2021 07:51 PM

मॉस्को रूस के दूसरे सबसे बड़े राजनीतिक दल, कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख ने नई राष्ट्रीय संसद के चुनाव में व्यापक उल्लंघनों का आरोप लगाया है। उनकी पार्टी को इस चुनाव में अच्छी संख्या में सीटें जीतने की उम्मीद है।

शनिवार रात प्रसारित एक वीडियो में जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी ने बताया कि यूनाइटेड रशिया पार्टी के प्रभुत्व को कम करने के लिए किसे वोट देना चाहिए। इस वीडियो के रूस में प्रसारण पर पांबदी है, लेकिन इसे गैर-रूसी सर्वरों पर देखा जा सकता है।

कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख गैनेडी ज्यूगानोव ने तीन दिन तक चलने वाले मतदान के दूसरे दिन शनिवार को कहा कि पुलिस और राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग को विभिन्न क्षेत्रों में मतदान में गड़बड़ी समेत कई गंभीर तथ्यों को लेकर रही खबरों पर ध्यान देना चाहिए। गोलोज चुनाव निगरानी आंदोलन और स्वतंत्र मीडिया ने भी उल्लंघनों के बारे में जानकारी दी है, जिसमें वोट खरीदना और मतदान केंद्र पर मतपत्रों की सुरक्षा संबंधी कदमों का अभाव शामिल है।

राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के प्रति वफादार मानी जाने वाली यूनाइटेड रशिया पार्टी संसद के निचले सदन 'स्टेट ड्यूमा' में अपना प्रभुत्व बरकरार रखती हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि कुछ रुझान इशारा कर रहे हैं कि पार्टी अपने मौजूदा दो-तिहाई बहुमत को खो सकती है, जो संविधान बदलने के लिए जरूरी है।

माना जा रहा है कि यूनाइटेड रशिया पार्टी को जिन सीटों पर हार मिलने की संभावना है, उनपर कम्युनिस्ट पार्टी बढ़त बना सकती है। इस बीच, कम्युनिस्ट पार्टी नवेलनी और उनकी टीम द्वारा प्रचारित स्मार्ट वोटिंग प्रोग्राम से लाभ उठाने की संभावना तलाश रही है। इसका मकसद मतदाताओं को यह बताकर यूनाइटेड रशिया को कमजोर करना है कि कौन सा उम्मीदवार यूनाइटेड रशिया को हराने की सबसे मजबूत स्थिति में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.