ईरान की बर्बादी में रूस की चांदी! क्या अमेरिका को महंगी पड़ेगी पुतिन की ये 'जीत'? जानें समीकरण

Updated on 30-03-2026 11:25 AM
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। ऊर्जा संकट के कारण कई देशों में एनर्जी लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस कारण अधिकतर एशियाई देश देश रूसी तेल और गैस पाने के लिए होड़ कर रहे हैं। अमेरिका ने भी कुछ समय के लिए रूसी तेल खरीद से प्रतिबंध हटा दिया है। इस कारण जो देश पहले रूसी तेल खरीदने से डर रहे थे, वो भी अब मौके का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, इसका सबसे बड़ा फायदा रूस को हो रहा है। एक तरफ तेल की बिक्री से रूस को जबरदस्त आमदनी हो रही है, दूसरी ओर- दुनिया का ध्यान यूक्रेन युद्ध से हट गया है। ऐसे में रूसी सेना तेजी से यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा कर रही है।

ईरान युद्ध का फायदा उठा रहा रूस


साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तेल और गैस सप्लायरों की एक बैठक में कहा कि उन्हें युद्ध और होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी के कारण ऊर्जा की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से होने वाली अतिरिक्त कमाई का इस्तेमाल करना चाहिए। रूस को अमेरिका के उस फैसले से भी फायदा हुआ है, जिसके तहत वॉशिंगटन ने एक महीने के लिए रूसी तेल और गैस सप्लाई से प्रतिबंधों को हटा दिया था। इसके साथ यूरोपीय आयोग ने भी मौजूदा हालात को देखते हुए रूसी तेल आयात पर स्थायी प्रतिबंध लगाने के फैसले को टाल दिया है।

ईरान युद्ध के बारे में जानें


  • अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले की शुरुआत की थी। इनमें मुख्य रूप से तेहरान को निशाना बनाया गया है।
  • तब से आज तक अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध को 30 दिन पूरे हो चुके हैं।
  • अमेरिकी-इजरायली हमलों में इजरायल के कई शीर्ष नेता मारे गए हैं, जिसमें अयातुल्ला अली खामेनेई भी शामिल हैं।
  • ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर इजरायल और मध्य पूर्व के देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं।
  • यमन के हूती विद्रोही भी इस युद्ध में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमले किए हैं।

रूस को कितने दिनों तक होगा फायदा?


इस कारण यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या ईरान युद्ध का फायदा सबसे ज्यादा रूस को हो रहा है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने भी कहा है कि रूस इकलौता ऐसा देश होगा, जिसे ईरान युद्ध से फायदा होगा। हालांकि विश्लेषकों ने इस युद्ध के कारण रूस को होने वाले फायदे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगाह किया है कि यूक्रेन युद्ध और रूस की अपनी घरेलू आर्थिक समस्याओं जैसे कारक, अमेरिका के कारण आए इस बदलाव से फायदा उठाने की उसकी क्षमता को सीमित कर देंगे। उनका यह भी कहना है कि यह फायदा चंद दिनों के लिए है। इसके बाद रूस फिर पुराने समय में वापस चला जाएगा और उसे खरीदार ढूंढने के लिए संघर्ष करना होगा।

ट्रंप ने ईरान युद्ध पर क्या कहा?


इस बीच ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत चल रही है। खबरों के मुताबिक, उनके शांति प्रस्ताव पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिए ईरान तक पहुंचाए गए हैं। हालांकि, ईरान ने जोर देकर कहा है कि अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है। इस बीच ईरान ने खाड़ी तथा मध्य पूर्व के देशों पर हमले जारी रखे हैं।

ईरान के साथ खुलकर खड़ा है रूस


रूस ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों की निंदा करते हुए उन्हें "जानबूझकर किया गया, पहले से सोचा-समझा और बिना किसी उकसावे के किया गया सशस्त्र हमला" बताया है। वहीं, पुतिन ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को एक "निंदनीय" हत्या करार दिया है। रूसी नेता ने इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि मॉस्को "तेहरान का एक वफ़ादार दोस्त और भरोसेमंद साझीदार" बना रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.