ब्रिटेन को समुद्र में डुबो सकता है रूस का सुपर न्यूक्लियर टॉरपीडो, पोसाइडन के साथ तैयार है बेलगोरोड सबमरीन

Updated on 18-01-2023 06:28 PM
मॉस्को : रूस के पोसाइडन परमाणु टॉरपीडो की पहली खेप तैयार हो चुकी है और इसे रूस की बेलगोरोड सबमरीन पर लगाया जाएगा। इस हथियार को लेकर रूस दावा करता है कि यह 'ब्रिटेन को समुद्र की गहराई में डुबो सकता है'। इसे 'समुद्र का सबसे विनाशक हथियार' कहा जाता है जो पश्चिमी वॉर-प्लैनर्स को चिंता में डाल सकता है। कहा जाता है कि यह सुनामी जैसी लहरें पैदा कर सकता है और तटीय शहरों में रेडिएशन फैला सकता है। रूस के इस हथियार का बाहर आना न सिर्फ यूक्रेन बल्कि पश्चिम के लिए भी खतरे की घंटी है।
पोसाइडन टॉरपीडो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। परमाणु ऊर्जा की मदद से यह अपने लक्ष्य तक कई किमी की यात्रा कर सकता है। माना जा रहा है कि रूस इसका इस्तेमाल यूक्रेन के दक्षिणी तटरेखा या पश्चिमी युद्धपोतों के खिलाफ कर सकता है। इसके लिए अक्सर 'सुपर-टॉरपीडो' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। कम से कम 30 टॉरपीडो बेलगोरोड सबमरीन पर भेजे जा रहे हैं जिसके बाद यह दुनिया के सबसे बड़े टॉरपीडो के लिए एक 'मदरशिप' बन जाएगी।

पानी में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

रूस का 'सुपर-टॉरपीडो' 21 मीटर लंबा और दो मीटर चौड़ा है। माना जाता है कि यह पानी के नीचे करीब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है। मॉस्को इसे 'Unstoppable' करार देता है। मिरर की खबर के अनुसार, एक रूसी सूत्र ने कहा कि पोसाइडन की पहले खेप तैयार हो चुकी है और आने वाले समय में यह बेलगोरोड सबमरीन को मिल जाएगी। 184 मीटर लंबी बेलगोरोड रूस की सबसे बड़ी पनडुब्बी है।

'ब्रिटेन को समुद्र में डुबोने में सक्षम'

रूस ने बेलगोरोड को कई गुप्त परमाणु टॉरपीडो को दागने के लिए डिजाइन किया है। इस विशाल पनडुब्बी पर टेस्ट को कोरोना वायरस महामारी और कई अन्य तकनीकी बाधाओं के कारण रोक दिया गया था लेकिन अब यह अपने पहले मिशन के लिए तैयार है। माना जाता है कि यह एक बार में कम से कम छह 'सुपर-टॉरपीडो' ले जाने में सक्षम है। पुतिन समर्थक एक टीवी होस्ट का दावा है कि यह हथियार 'ब्रिटेन को समुद्र की गहराई में डुबो' सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.