रुतुराज गायकवाड़ बोले- मेरा प्रयास विकेट पर टिकने और स्कोर को 130-140 तक पहुंचाने का था

Updated on 20-09-2021 08:45 PM

दुबई क्रिकेट के रोमांच आईपीएल-2021 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ आगाज किया। उसने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया। चेन्नई ने 6 विकेट पर 156 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 8 विकेट पर 136 रन ही बना सकी। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के तेज रफ्तार के गेंदबाजों के सामने चेन्नई ने पावरप्ले में अपने चार विकेट गंवा दिए थे। स्कोर था 24 रन। इस पर अंबाती रायुडू चोटिल होकर पविलियन में थे। कुल मिलाकर चेन्नई के लिए परिस्थिति अच्छी नहीं थी लेकिन ऐसे वक्त में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 88 रन की पारी खेली। वह मैन ऑफ मैच रहे।

गायकवाड़ ने कहा, 'बेशक, यह मेरी अब तक की सबसे शानदार पारियों में थी। शुरुआती विकेट गिरने से टीम दबाव में थी। सीनियर्स ड्रेसिंग रूम में थे और ऐसे में मेरी कोशिश थी कि किसी तरह विकेट पर जमा रहूं और स्कोर को 130, 140 और अगर हो सके तो 150 तक पहुंचाऊं।' गायकवाड़ ने बताया कि टीम प्रबंधन की ओर से उन्हें पूरा समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा, 'जब माही भाई और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रबंधन आपके पास हो, एक बार जब वे आपका साथ देते हैं, तो आपको किसी बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।' गायकवाड़ ने कहा कि श्रीलंका दौरे और यहां (यूएई) आकर की गई तैयारियों ने काफी मदद की। विकेट के बारे में इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, 'शुरुआत में गेंद सीम और स्विंग हो रही थी तो मैंने स्पिनर्स के खिलाफ मौके बनाए।' गायकवाड़ ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े। जडेजा ने 33 गेंद पर 26 रन बनाए। गायकवाड़ ने कहा कि जडेजा क्रीज पर आए ही थे तो ऐसे में रन बनाने के लिए मुझे जोखिम उठाना था। मैंने ऐसा किया और इसका फायदा भी हुआ। गायकवाड़ को पारी के अंत में ड्वेन ब्रावो का साथ मिला जिन्होंने महज 8 गेंद पर 23 रन बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.