सिंगापुर के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर की चर्चा

Updated on 27-09-2021 09:56 PM

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर के अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन से यहां मुलाकात के दौरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर बातचीत की तथा कोविड-19 से निपटने पर विचार साझा किए। जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के इतर कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। वह रविवार को मेक्सिको के लिए रवाना हो गए। जयशंकर ने एक ट्वीट में बालाकृष्णन को अपना एक ‘‘पुराना मित्र’’ बताया। उन्होंने भारतीय मूल के सिंगापुरी नेता के साथ अपनी बैठक के बारे में ट्वीट किया, ‘‘एक पुराने मित्र के साथ सहज वार्ता हुई।


हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य मौजूदगी की पृष्ठभूमि ने भारत, अमेरिका और विश्व के कई अन्य नेता मुक्त, खुला एवं सम्पन्न क्षेत्र सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर चर्चा कर रहे हैं। चीन लगभग पूरे विवादित दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है, जबकि ताइवान, फिलिपीन, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम भी इस पर अपना दावा करते हैं। चीन ने दक्षिण चीन सागर में कई कृत्रिम द्वीप और सैन्य प्रतिष्ठान बनाए हैं। जयशंकर और बालाकृष्णन की इस बैठक से एक महीने पहले भारत और सिंगापुर ने हिंद-प्रशांत में सहयोग के तरीकों पर चर्चा की थी और क्षेत्र में मौजूद अंतरराष्ट्रीय एवं रणनीतिक महत्व के मामलों पर विचार साझा किए थे।

दोनों पक्षों ने 11 अगस्त को डिजिटल माध्यम से आयोजित हुए 15वें भारत-सिंगापुर विदेश कार्यालय परामर्श के दौरान वार्ता की थी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और इस बात पर संतुष्टि जताई कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बावजूद खासकर व्यापार एवं रक्षा क्षेत्रों में इन संबंधों का विस्तार हुआ है।

सिंगापुर ने 2021-2024 तक तीन साल की अवधि के लिए आसियान में भारत के लिएसमन्वयक देशकी जिम्मेदारी संभाली है। जयशंकर मेक्सिको के अपने समकक्ष मार्सेलो एब्रार्ड कैसाबोन के आमंत्रण पर मेक्सिको गए हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि विदेश मंत्री के रूप में मेक्सिको की अपनी पहली यात्रा के दौरान जयशंकर मेक्सिको की आजादी की 200 वीं वर्षगांठ के विभिन्न कार्यक्रमों में विश्व के अन्य नेताओं के साथ भाग लेंगे। वह कैसाबोन के साथ अपनी बैठक के अलावा मेक्सिको के राष्ट्रपति मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर से भी मुलाकात करेंगे और मेक्सिको की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और व्यापारिक समुदाय के साथ बातचीत करेंगे, जो वर्तमान में लातिन अमेरिका में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.