SA20- सनराइजर्स ईस्टर्न केप की लगातार चौथी जीत

Updated on 25-01-2025 02:01 PM

डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने शुक्रावार को SA20 के तीसरे सीजन के 19वें मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स को 14 रन से हरा दिया। टीम की यह लगातार चौथी जीत है। वहीं, सुपर किंग्स लगातार तीसरी हार है।

ईस्टर्न केप इस जीत के साथ पॉइट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम का अगला मुकाबला कल जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ ही केला जाएगा।

मार्को यानसन प्लेयर ऑफ द मैच

शुक्रवार को कैबेरा में खेले गए मैच में ईस्टर्न केप के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने 4 विकेट खोकर 165 रन बनाए, जबकि 166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 151 रन ही बना सकी। मार्को यानसन ने नाबाद 11 रन बनाए और 2 विकेट झटके उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मार्करम ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए

ईस्टर्न केप की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जैक क्राउली 6 बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें हार्डुस विल्जोइन ने LBW किया। टीम के लिए कप्तान एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा डेविड बेडिंघम 37 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 35 रन का योगदान दिया। सुपर किंग्स के लिए इवान जोन्स ने 2 विकेट झटके। हार्डुस विल्जोइन और लुथो सिपामला को 1-1 विकेट मिला।

कॉन्वे ने 43 रन की पारी खेली 

166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की शुरुआत तो अच्छी रही। लेकिन, डेवोन कॉन्वे के अलावा टीम के लिए कोई और खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। कॉन्वे ने 40 बॉल पर 43 रन बनाए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 27 रन की पारी खेली। ईस्टर्न केप के लिए मार्को यानसन, रिचर्ड ग्लीसन और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए। एडेन मार्करम और लियाम डॉसन को 1-1 विकेट मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.