कबड्डी के लिए दसवीं फेल हुए सचिन, लेकिन जुनून कम नहीं हुआ, आज पटना की टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी

Updated on 04-10-2021 08:45 PM

झुंझुनूं शेखावाटी के झुंझुनूं जिले के बड़बर गांव के युवा सचिन तंवर कबड्डी के सचिन बनकर उभरे हैं। सचिन का नाम आज पूरे देश में गूंज रहा है। सचिन तंवर पटना की कबड्डी टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।सचिन को 84 लाख रुपये में खरीदा गया है। कबड्डी के सीजन-8 में सचिन पटना के लिए ताल ठोकनें वाले है। सचिन देश के पांच सबसे महंगे कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल हैं।सचिन वर्तमान में राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। कबड्डी के प्रति उनमें बचपन से ही इस कदर जुनून था कि वे छिपकर हरियाणा तक खेलने चले जाते थे। वे मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं, लेकिन बचपन से ही बड़बर में अपनी बुआ के पास रह रहे हैं।


सचिन की सफलता से परिवार और गांव में खुशी है। सचिन प्रो कबड्डी लीग में पटना की टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इसके पहले सीजन में सचिन को गुजरात ने 78 लाख में खरीदा था।सचिन का परिवार हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के पाथेड़ा गांव का रहने वाला है। उनकी बुआ की शादी झुंझुनूं के बड़बर गांव में हुई थी।सचिन छोटी उम्र से बुआ के पास बड़बर में रहने लगे थे।यहीं पर पढ़ाई कर कबड्डी खेलना शुरू किया। सचिन की मां राधा और पिता सतीश सिंह खेती बाड़ी का काम करते हैं।


सचिन वर्तमान में राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।उनकी पोस्टिंग जयपुर में है।वे अभी हरियाणा में कबड्डी की प्रेक्टिस कर रहे हैं।बचपन में वे आसपास के इलाकों सहित हरियाणा तक कबड्डी खेलने जाते थे। कबड्डी खेलने के चक्कर में सचिन 10वीं में फेल तक हो गए थे लेकिन उनकी कबड्डी के प्रति रुचि कम नहीं हुई। सचिन के मामा भी कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं।


सचिन के बड़े भाई भी कबड्डी के बेहतर प्लेयर हैं। सचिन के भाई दीपक को सरकार ने खेल कोटे से कांस्टेबल बनाया है।दीपक वर्तमान में चित्तौड़गढ़ में तैनात हैं।अपने मामा और भाई को देखकर सचिन की कबड्डी में रुचि बढ़ती गई।वे धीरे-धीरे स्कूल की टीम में और फिर गांव में खेलने लगे। उन्होंने कभी अपने कबड्डी के जुनून को कम नहीं होने दिया।सचिन अब प्रो कबड्डी के स्टार प्लेयर हैं। प्रो कबड्डी के पांच सबसे महंगे खिलाड़ियों में सचिन का नाम शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.