सचिन को उम्मीद , रोहित और द्रविड़ की जोड़ी विश्वकप जिताएगी

Updated on 28-01-2022 07:58 PM

मुम्बई महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के नये कप्तान रोहित शर्मा और  मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि आने वाले समय में भारतीय टीम को कप्तान ओर कोच की यह जोड़ी विश्व कप जरुर जिताएगी।  भारतीय टीम ने अब तक दो बार विश्वकप जीता हैं , पहले कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 और उसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में उसके बाद से ही भारतीय टीम किसी भी प्रारुप में विश्व कप नहीं जीत पायी है। सचिन के अनुसार अन्य लोगों की तरह वह भी चाहते हैं कि बीसीसीआई में एक बार फिर विश्व कप ट्रॉफी नजर आये।

तेंदुलकर ने कहा, 'अप्रैल में हमें विश्व कप जीते 11 साल हो जाएंगे। यह एक लंबा इंतजार है। हर कोई, मेरे सहित, यही चाहता है कि बीसीसीआई के दफ्तर में यह शानदार ट्रॉफी हो।' सचिन ने कहा, ' विश्वकप वह ट्रॉफी है जिसके लिए हर क्रिकेटर खेलता है। इससे बड़ा और कुछ नहीं हो सकता, फिर यह छोटा फॉर्मेट हो या फिर बड़ा फॉर्मेट, विश्वकप हमेशा ही विशेष होता है।' तेंदुलकर ने रोहित और द्रविड़ की जोड़ी पर पूरा भरोसा जताया है। इससे पहले भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली और मुख्य कोच की जिम्मेदारी रवि शास्त्री के पास थी। तेंदुलकर ने कहा कि रोहित और द्रविड़ के पास हर प्रकार की योग्यता है जिसके बल पर वह विश्व कप हासिल कर सकते हैं। साथ ही कहा कि इस प्रकार प्रयास के दौरान इन लोगों को उम्मीद नहीं छोड़ने के साथ ही हौंसला बनाये रखना होगा।

सचिन ने कहा, 'रोहित और द्रविड़ दोनों की जोड़ी शानदार है। मैं जानता हूं कि वे दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और सर्वश्रेष्ठ तैयारी करेंगे और साथ ही जब इतने सारे लोग आपका समर्थन कर रहे हों तो आपको और क्या चाहिए। आखिर यही तो सही समय पर साथ मिलने का फायदा होता है।' सचिन ने साथ ही कहा कि द्रविड़ इतने अनुभवी हैं और  जानते हैं कि कब क्या करना है और कैसै आगे बढ़ना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.