सचिन ने रोहित को सराहा, बल्लेबाजी के स्तर को ऊपर ले गये

Updated on 06-09-2021 09:39 PM
मुम्बई। पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उनके सफल होने का कारण भी बताया है। तेंदुलकर ने ओवल टेस्ट में रोहित के लगाये शतक की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस सीरीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वहीं इसके साथ ही सचिन ने चेतेश्वर पुजारा की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा से ही पुजारा की क्षमताओं पर विश्वास था। उन्होंने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर अपने को साबित किया है। 
सचिन का मानना है कि रोहित इस सीरीज में अपनी बल्लेबाजी के स्तर को और ऊपर ले गए हैं और वो क्रीज पर सबसे सहज बल्लेबाजों में से एक नजर आ रहे हैं। वो शॉट खेलने में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। क्रीज पर जमने का पूरा समय ले रहे हैं और सेट होने के बाद बड़े शॉट्स भी लगा रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में आया बदलाव इस सीरीज में उनके द्वारा खेली गई गेंदों की संख्या जानकर लगाया जा सकता है।
रोहित ने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में 256 गेंदें खेलीं। यह इस शताब्दी में किसी भारतीय ओपनर द्वारा इंग्लैंड में किसी एक पारी में खेली गई तीसरी सबसे ज्यादा गेंदें हैं। इस सूची में मुरली विजय पहले स्थान पर हैं, जबकि राहुल द्रविड़ दूसरे पायदान पर हैं। मुरली विजय ने 2014 में 361 गेंद खेलकर 146 रन बनाए थे, वहीं द्रविड़ ने 2011 में 266 गेंद में नाबाद 146 रन बनाए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.