1000वें वनडे को लेकर बोले, सचिन- ‘वनडे क्रांति’ 1996 विश्व कप के दौरान शुरू हुई

Updated on 05-02-2022 10:31 PM

नई दिल्ली । क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के लीजेंट क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पिछले 48 वर्षों में भारत के 999 वनडे में से 463 मैच खेले हैं और उनका मानना है कि उपमहाद्वीप में ‘वनडे क्रांति’ 1996 विश्व कप के दौरान शुरू हुई। तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के 1000वें वनडे पर कहा, ‘मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि मेरा सपना भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना था। सिर्फ यही बात मेरे दिमाग में थी और इसी के साथ वनडे आए लेकिन उस युग में जब आप बच्चे थे तो आप वनडे का सपना नहीं देखते थे। उन्होंने कहा कि वनडे में हाइप 1996 विश्व कप में हुई थी और तभी सबसे बड़ा बदलाव हुआ था। इससे पहले 1983 हो गया था और वह अद्भुत था। हां, तब स्टेडियम पूरे भरे थे लेकिन 1996 विश्व कप के बाद चीजें बदलनी शुरू हो गई और वो बदलाव दिखने लगे थे। मैंने उन बदलावों का अनुभव किया और वनडे को नया आयाम मिला। तेंदुलकर भारत के 200वें, 300वें, 400वें, 500वें, 600वें, 700वें और 800वें वनडे में खेल चुके हैं। लेकिन वह अपना ज्यादातर क्रिकेट एक गेंद के साथ खेलने वाले 50 ओवर के मैच और मैदानी पाबंदियों (जिसमें 30 गज के सर्कल के बाद एक अतिरिक्त क्षेत्ररक्षक खड़ा होता है) में खेले। इसे देखते हुए लगता है कि अगर वह इस युग में खेले हो तो शायद उनके 18000 (18426) से ज्यादा वनडे रन अब 22,000 या फिर 25,000 रन तक पहुंच गए होते। 
उन्होंने कहा कि मैंने सब देखा था। अगर मुझे सही तरह याद है तो हम 2000-01 के अंत तक जिम्बाब्वे के खिलाफ सफेद जर्सी में खेले थे। मुझे याद है मेरा सफेद गेंद का अनुभव न्यूजीलैंड में 1990 में त्रिकोणीय श्रृंखला थी। भारत में जो मैंने पहला दिन/रात्रि मैच खेला था, हमें दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में रंगीन टी-शर्ट और सफेद पैंट दी गयी थी। उन्हें लगता है कि पहली बार भारत दिन/रात्रि क्रिकेट के बारे में गंभीर 1993 हीरो कप में हुआ था जो ईडन गार्डन्स पर दूधिया रोशनी में खेला गया था। तेंदुलकर ने कहा कि लेकिन यहां तक कि उस युग में सफेद गेंद के मैच देश के पूर्वोत्तर हिस्से में सुबह 8:45 या सुबह नौ बजे शुरू होते थे। एक ही सफेद गेंद हुआ करती थी और जब यह गंदी हो जाती तो इसे देखना मुश्किल होता और यह रिवर्स भी होती। अब आपके पास दो सफेद गेंद होती है। अब हमारे पास अलग नियम हैं। अब दो नई गेंद का नियम है और क्षेत्ररक्षण पाबंदियां भी बहुत अलग हैं। लेकिन वनडे बुखार 1990 के दशक में शुरू हुआ। लेकिन तेजी से बदलाव 1996 से हुआ। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी।…
 12 August 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 18 वर्षीय बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ खेले…
 12 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कप्तान हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के…
 12 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल ट्रेड विंडो को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया है। चोपड़ा का मानना है कि…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
Advt.