सचिन तेंदुलकर ने किया अचिंता शेउली को सैल्यूट

Updated on 01-08-2022 11:42 PM

भारत के युवा वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अपने प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अचिंता के जज्बे को सलाम किया है। सचिन ने बताया है कि कैसे अचिंता का सफर भारत के युवा एथलीटों के लिए एक प्रेरणा है। सचिन ने ट्विटर पर लिखा कि अचिंता ने हावड़ा पर एक टेलर के रूप में शुरुआत की थी, जिससे कि वह अपने परिवार को सपोर्ट कर सके और अब उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है।

सचिन ने ट्वीट में लिखा, 'अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए हावड़ा में एक टेलर के तौर पर शुरुआत करने से लेकर बर्मिंघम में तिरंगा को सबसे ऊपर फहराने तक। यह शानदार सफर है और प्रेरक कहानी है। गोल्ड मेडल के लिए बधाई। भारतीय सेना को ऐसे खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए शाबाशी।'

अचिंता ने भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में तीसरा गोल्ड मेडल जीता। 20 साल के अचिंता ने पुरुषों के 73 किलो इवेंट में 313 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। अचिंता ने स्नैच राउंड में 143 जबकि क्लीन एंड जर्क में 170 किलो वजन उठाया। भारत के लिए अभी तक तीनों गोल्ड मेडल वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा ने भी वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.