इंदौर में 55 आदिवासी बच्चों को सचिन तेंदुलकर खास गिफ्ट

Updated on 20-09-2022 05:30 PM

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स टीम की कमान संभाल रहे हैं। तेंदुलकर भले ही 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में अभी भी कोई कमी नहीं है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान इंडिया लीजेंड्स के मैचों में मैदान पर फिर से सचिन... सचिन... सचिन... की गूंज सुनाई दे रही। तेंदुलकर को भी अपने फैन्स का पूरा ख्याल रहता है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच भले ही बारिश में धुल गया, लेकिन इस मैच में सचिन ने कुछ ऐसा किया, जिसने साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें दुनिया का महानतम क्रिकेटर कहा जाता है।  तेंदुलकर ने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के 55 आदिवासी बच्चों को सोमवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का टी-20 मैच देखने के लिए आमंत्रित किया।

यह आमंत्रण परमार्थिक संगठन सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन (एसटीएफ) की पहल के तहत दिया गया। प्रेस रिलीज के मुताबिक 55 आदिवासी बच्चे अपने जीवन में पहली बार किसी स्टेडियम में इंटरनेशनल लेवल का क्रिकेट मैच के गवाह बनने पहुंचे थे। हालांकि, ये मैच बारिश के कारण बाधित हुआ। बाद में भीगे मैदान की स्थिति देखकर मुकाबला बिना किसी नतीजे के रद्द कर दिया गया।

बारिश की शुरुआत से पहले, मुकाबले में कुछ देर बल्लेबाजी कर सके इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ होलकर स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए करीब 20,000 दर्शकों को धन्यवाद दिया जो आखिरी पल तक मैच बहाल होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। प्रेस रिलीज में बताया गया कि इंडिया लीजेंड्स के कप्तान के रूप में मैच खेलने के लिए होलकर स्टेडियम के मैदान पर उतरने से पहले, तेंदुलकर ने इन बच्चों के साथ बातचीत की और उनसे जीवन में अपने कुछ सिद्धांतों के बारे में चर्चा की।

तेंदुलकर ने बच्चों से कहा, 'जीवन चुनौतियों से भरा है, लेकिन जो व्यक्ति जीवन में सभी चुनौतियों का समाधान ढूंढता है, वही असली विजेता होता है।    एसटीएफ के माध्यम से तेंदुलकर मध्यप्रदेश के दूर-दराज के कुछ इलाकों में आदिवासी बच्चों की बेहतरी के लिए विनायक लोहानी के परिवार फाउंडेशन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.