सचिन तेंदुलकर बनाम जोंटी रोड्स में होगी पहली भिड़ंत

Updated on 10-09-2022 05:55 PM
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (The Road Safety World Series) का दूसरा सीजन आज यानी के शनिवार से शुरू होने जा रहा है। देश के चार शहरों में होने वाले इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स का सामना साउथ अफ्रीका लीजेंड्स (India Legends vs South Africa Legends) से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा। इंडिया लीजेंड्स की कमान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के हाथों में है जबकि दुनिया के महान फील्डर रह चुके जोंटी रोड्स साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की कप्तानी करेंगे।
 टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही है।  इंडिया लीजेंड्स में सचिन तेंदुलकर के अलावा इरफान पठान, युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जबकि जोंटी रोड्स की टीम में लांस क्लूसनर, जोहान बोथा और वर्नोन फिलेंडर जैसी प्रतिभा खिलाड़ी मौजूद है। इंडिया लीजेंड्स टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है। बल्लेबाजी में गहराई देने के लिए 'मिस्टर आईपीएल' सुरेश रैना की भी टीम में एंट्री हुई है, जिन्होंने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। साथ ही युवराज सिंह और यूसुफ पठान जैसे अन्य विस्फोटक बल्लेबाज भी है। गेंदबाजी लाइनअप में इरफान पठान, हरभजन सिंह, अभिमन्यु मिथुन और प्रज्ञान ओझा जैसे स्टार शामिल हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.