सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन मुंबई को छोड़ेंगे:घरेलू क्रिकेट में अर्जुन गोवा से खेलेंगे

Updated on 12-08-2022 03:49 PM

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन मुंबई की टीम छोड़ने जा रहे हैं। मीडिया रिपोट्स की मानें तो वह अगले सीजन में गोवा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं। बाएं हाथ का यह ऑलराउंडर IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा था। वहां भी उनको डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

अर्जुन 2020-21 में मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा और पुदुचेरी के खिलाफ दो मैच खेले थे। उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ से NCO देने के लिए आवेदन कर दिया है।

एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने बयान में कहा, 'अर्जुन के लिए अपने करियर के इस मुकाम पर मैदान पर अधिक से अधिक समय बिताना अहम है। हमारा मानना है की दूसरी जगह से खेलने पर अर्जुन को अधिक मैच खेलने का मौका मिलेगा। वह अपने क्रिकेट करियर के एक नए चरण की शुरुआत करेंगे।'

अंडर-19 में भी भारत के लिए खेल चुके हैं अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर ने तीन सीजन पहले श्रीलंका के खिलाफ भारत अंडर-19 के लिए दो मुकाबले खेले थे। उस समय वह मुंबई की लिमिटेड ओवरों की संभावित टीम में भी शामिल थे। अर्जुन के लिए सबसे बड़ी निराशा यह रही उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिले बिना इस सीजन में मुंबई की टीम से बाहर कर दिया गया। गोवा क्रिकेट संघ के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि राज्य के संभावित खिलाड़ियों में अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया जा सकता है।

'प्रैक्टिस मैचों के प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी टीम में जगह'
GCA अध्यक्ष सूरज लोतलीकर ने कहा, 'हम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश में हैं। इसलिए हमने अर्जुन तेंदुलकर को गोवा की टीम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। हम सीजन से पहले सीमित ओवरों के प्रैक्टिस मैच खेलेंगे और वह इन मैचों में खेलेंगे। चयनकर्ता इन मैचों में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम में रखने का फैसला करेंगे।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.