अफसोस है मुझे भारत की मिसाल देनी पड़ती है... इमरान ने फिर दिल खोलकर की हिंदुस्तान की तारीफ

Updated on 20-11-2022 03:42 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को एक वर्चुअल रैली के माध्यम से अपने समर्थकों को संबोधित किया। पिछली कई बार की तरह इस बार भी इमरान ने शहबाज सरकार को घेरने के लिए भारत की तारीफ की। उन्होंने भारतीय विदेश नीति की मिसाल देते हुए पाकिस्तान सरकार को 'गुलाम' करार दिया। अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव लाकर इमरान खान को सत्ता से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद से वह लगातार रूस से तेल खरीदने के लिए भारत की तारीफ कर चुके हैं।
भारत की तारीफ करते हुए इमरान ने कहा, 'अफसोस है कि मुझे हिंदुस्तान की मिसाल देनी पड़ती है। वह हमारे साथ ही आजाद हुआ था, सिर्फ उस मुल्क के फैसले और विदेश नीति देख लें, आजाद विदेश नीति। वह खड़ा हो गया कि हम रूस से तेल खरीदेंगे। हमारा अमेरिका के साथ गठबंधन है क्वाड में लेकिन तेल हम रूस से लेंगे क्योंकि हमारे लोगों को सस्ते तेल की जरूरत है। हम अपने लोगों पर महंगाई का बोझ नहीं डाल सकते। वे खड़े हो गए, अमेरिका नाराज हुआ लेकिन आखिरकार अमेरिका को मानना पड़ा।''इन गुलामों को शर्म नहीं आती...'
इमरान आगे बोले, 'हमने भी यही किया था, लेकिन ये गुलाम जो ऊपर बिठाए गए हैं, जो साजिश के तहत आए हैं, सात महीने हो गए इनको शर्म नहीं आई कि लोग महंगाई में डूब गए हैं लेकिन इन्होंने रूस से तेल नहीं लिया।' यह पहली बार नहीं है जब इमरान ने शहबाज सरकार की आलोचना करने के लिए भारत की तारीफ की है। पिछले महीने इमरान खान ने रूस से तेल खरीदने के सवाल पर यूरोप को करारा जवाब देने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के लिए कहा था, 'वह हिंदुस्तान के मंत्री हैं लेकिन मैं उनकी प्रशंसा करता हूं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.