साहा ने कहा , बीसीसीआई को नहीं बताएंगे धमकी देने वाले पत्रकार का नाम

Updated on 22-02-2022 08:40 PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा उन्हें साक्षात्कार के लिए धमकी देने वाले पत्रकार का नाम भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को नहीं बताएंगे। साहा के अनुसार वह ऐसा कुछ नहीं करना चाहते हैं जिससे किसी के करियर को नुकसान पहुंचे।

 इस क्रिकेटर का कहना है कि वह किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहते हैं। साहा ने कहा कि अभी तक बीसीसीआई ने उनसे संपर्क नहीं किया है। साथ ही कहा कि अगर बोर्ड मुझसे पत्रकार के नाम का खुलासा करने के लिए कहेगा तो मैं उनसे कहूंगा कि किसी के करियर को नुकसान पहुंचाने, किसी व्यक्ति को नीचा दिखाने का मेरा इरादा नहीं था।

इसी कारण से ट्वीट में मैंने नाम का खुलासा नहीं किया है। मेरे ट्वीट का उद्देश् केवल इतना था कि मीडिया में कोई है, जो इस तरह की चीजें करता है। यह सही नहीं था, जो मैं अपने ट्वीट के जरिए बताना चाहता था। जिसने किया है, वह इसे अच्छी तरह से जानता है। मैंने उन ट्वीट को इसलिए पोस् किया, क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि खिलाड़ियों को ऐसी चीजों का सामना करना पड़े।

 गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम में साहा को नहीं चुने जाने के बाद एक पत्रकार ने उन्हें साक्षात्कार देने के लिए कहा था पर जब साहा तैयार नहीं हुए तो इस पत्रकार ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इस मामले में साहा को दिग्गज खिलाड़ियों का समर्थन मिला था। वहीं पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इस मामले में बीसीसीआई प्रमुख से भी हस्तक्षेप को कहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.