साहिल चौहान ने लगाया टी-20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक

Updated on 18-06-2024 02:09 PM

एस्टोनिया के साहिल चौहान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साहिल ने साइप्रस के खिलाफ 27 बॉल पर सेंचुरी लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

मैच साइप्रस के इपिसकोपी में सोमवार को खेला गया। साहिल ने 41 बॉल पर 144 रन की पारी खेली। इनमें 6 चौके और 18 छक्के शामिल रहे। साहिल की इस पारी के दम पर एस्टोनिया ने 191 रन का टारगेट 13 ओवर में चेज कर साइप्रस पर 6 विकेट की जीत हासिल की।

जैन निकोल का 4 महीने पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
साहिल ने चार महीने पहले नामीबिया के बैटर जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ महज 33 बॉल पर सेंचुरी पूरी की थी।

उन्होंने 36 बॉल की पारी में 101 रन बनाए। ईटन की पारी में 11 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 280.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

साहिल ने गेल का IPL रिकॉर्ड भी तोड़ा
साहिल ने अपनी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज के विस्टफोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। गेल ने 2013 IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों पर शतक जड़ा था।

उन्होंने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2018 में दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी।

एस्टोनिया की साइप्रस पर बड़ी जीत
साइप्रस ने दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। साइप्रस के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तरनजीत सिंह ने 17 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों के सहारे 44 रन की पारी खेली। साइप्रस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 191 बनाए।

जवाब में एस्टोनिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 40 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि, एस्टोनिया ने 13 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर जीत दर्ज की। इससे पहले, सोमवार को एस्टोनिया ने पहले मैच में साइप्रस को पांच विकेट से हराया था। इस तरह एस्टोनिया ने छह मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच अब मंगलवार को तीसरा और चौथा टी- 20 मुकाबला खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.