साइ ने 162 खिलाड़ियों और 84 कोच को पुरस्कार दिये , खेल मंत्री ठाकुर ने दी बधाई

Updated on 18-11-2021 12:24 AM

नई दिल्ली भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पहले साइ संस्थानिक पुरस्कारों से सम्मानित किया है। बुधवार को 162 खिलाड़ियों और 84 कोच सहित कुल कुल 246 को ये पुरस्कार प्रदान किये गये।

यह पुरस्कार समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया इसमें खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। इन पुरस्कारों में 85.02 लाख रूपये की नकद राशि भी दी गयी। इस अवसर पर ठाकुर ने कहा, ‘‘आज जिन खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया गया, उन सभी को मैं हार्दिक बधाई देता हूं। खिलाड़ियों को कई तरह की सुविधायें दी जा रही हैं। हर खिलाड़ी अपनी पीढ़ी के लिये एक प्रेरणा है। ’’

पुरस्कारों के वर्गों में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों के लियेआउटस्टैंडिंगपुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों के लिये सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भी शामिल रहा। पुरस्कारों में साल 2016 से ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत साइ के खिलाड़ियों और कोच के प्रदर्शन का आंकलन किया गया। इस तरह पुरस्कार 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिये दिये गये।

खेलमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि खेल राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘जब एक छात्र की खेल उपलब्धियों की घोषणा उसके स्कूल में की जाती है तो इससे अन्य छात्र भी शिक्षा से बाहर की चीजों को देखने के लिये प्रेरित होते हैं और अपने जीवन में खेलों को शामिल करते हैं। एक खिलाड़ी की यही शक्ति है।’’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.