फिल्म ‘आदिपुरुष’ में अपने ‎हिस्से की सैफ ने खत्म की शूटिंग

Updated on 12-10-2021 07:51 PM

मुंबई महापुराण रामायण पर बन रही फिल्मआदिपुरुषमें सैफ लंकेश की तो प्रभास आदिपुरुष की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। यह जानकारी फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है। आदिपुरुषके निर्देशक ओम राउत ने सैफ अली खान के कैरेक्टर की शूटिंग खत्म होने पर खुशी जताते हुए ट्विटर पर सैफ के साथ दो फोटो शेयर की है।


एक फोटो में सैफ हाथ उठाए खुशी जता रहे हैं तो ओम ताली बजाते खुश नजर रहे हैं। दूसरी फोटो में सैफ केक काटते नजर रहे हैं। इन फोटोज को शेयर कर डायरेक्टर ने पोस्ट में लिखा हैफिल्म रैप फॉर लंकेश, आपके साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया साक जश्न की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।सैफ अली खान और ओम राउत इससे पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं।

ओम के निर्देशन में बनी फिल्मतानाजी अनसंग वॉरियरमें सैफ काम कर चुके हैं। सुपरहिट रही इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई भी की थी। आदिपुरुषफिल्म में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का किरदार साउथ के सुपर स्टार प्रभास निभा रहे हैं। वहीं सीता के रोल मेंमिमीएक्ट्रेस कृति सेनन नजर आएंगी, जबकि सैफ अली खान लंका नरेश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी सीरीज कर रही है। खबरों की माने तो इस फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स देखने को मिलने वाला है।


आदिपुरुषफिल्म अगले साल रिलीज किए जाने की तैयारी है। फिल्ममेकर इसे 11 अगस्त 2022 में रिलीज करने की घोषणा कर चुके हैं। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम में भी रिलीज करने की योजना है। मालूम होकि फिल्मआदिपुरुषअनाउंसमेंट के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.