सईम अयूब की मोहम्मद आमिर ने उड़ाई धज्जियां, कहीं का नहीं छोड़ा, खरी-खरी सुनाई

Updated on 26-02-2026 11:56 AM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर बैठकर पाकिस्तानी खिलाड़ी सईमअयूब की जमकर आलोचना की है। दरअसल, सईम अयूब का बल्ला पूरे टी20 वर्ल्ड कप में खामोश रहा। उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 70 रन बनाए हैं। सईमने किसी भी मैच में 25 से ज्यादा रन नहीं बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में भी अयूब खराब शॉट खेलकर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब आमिर उनपर जमकर बरसे हैं।

मोहम्मद आमिर ने सईम अयूब को लिया आड़े हाथ

मोहम्मद आमिर ने कहा, '67 गेम्स हो गए हैं उसके। मुझे 17 साल लगे हैं 67 गेम्स खेलने में। वो देढ़ साल में खेल गया है और उसकी एवरेज अभी 20 नहीं है। अभी तक उसने कोई इम्पेक्टफुल इनिंग्स नहीं खेली, जिससे बंदा कहे कि हां भाई इसने पाकिस्तान को मैच जिताया है।' सईमअयूब ने पाकिस्तान के लिए अब तक 67 टी20 मुकाबलों में 1298 रन किए हैं। उन्होंने 2023 में पाकिस्तान के लिए टी20 में डेब्यू किया था। अयूब 8 टेस्ट और 17 वनडे भी खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 364 तो वनडे में 751 रन हैं।बात करें पाकिस्तान टीम की तो इंग्लैंड से सुपर 8 का मुकाबला हारने के बाद पाकिस्तान लगभग विश्व कप से बाहर हो गया है। अब उनका सेमीफाइनल खेलने का एक ही सेनेरियो है कि इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हरा दे और पाकिस्तान श्रीलंका को अच्छे अंतर से हराए, जिससे पाकिस्तान की नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए और वे 3 अंक के साथ भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएं।

मोहम्मद आमिर का करियर

33 साल के मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट, टी20 और वनडे में डेब्यू कर लिया था। उसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 119, वनडे में 81 तो टी20 में 71 विकेट हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.