साइना विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगी

Updated on 02-12-2021 09:44 PM

नई दिल्ली साइना नेहवाल फिट नहीं होने के कारण विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगी। साइना ने विश्व चैम्पियनशिप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है जबकि आठ बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। वह खिंचाव और घुटने की चोट से जूझ रही है। विश्व चैम्पियनशिप स्पेन के हुएलवा में 12 से 19 दिसंबर के बीच खेली जाएगी।

साइना के पति और उनके साथी खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने कहा ,‘‘ साइना को विश्व चैम्पियनशिप से नाम वापिस लेना पड़ा क्योंकि वह घुटने की चोट से जूझ रही है। वह समय पर फिट नहीं हो सकेगी।’’ इससे पहले अक्टूबर में भी डेनमार्क में थॉमस और उबेर कप में भी साइना को चोट के कारण बीच से ही बाहर होना पड़ा। फ्रेंच ओपन में भी वह पहले दौर के दूसरे गेम के बाद नहीं खेल पायीं थीं।

कश्यप ने कहा ,‘‘ उसे उबेर कप में यह चोट लगी थी। डेनमार्क में वह ठीक थी लेकिन चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई थी। फ्रेंच ओपन खेलते समय उसका दर्द बढ़ गया। उम्मीद है कि वह 15 से 15 दिसंबर तक वापसी कर सकेगी।’’ साइना ने 2006 के बाद से ही हमेशा ही विश्व चैम्पियनशिप में भाग लिया है। यह पहली बार है जब वह इसमें भाग नहीं ले रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.