पहलगाम में हिंदुओं की हत्या से मायूस सलीम मर्चेंट, मुस्लिम होने पर आई शर्म! कहा- वे हत्यारे आतंकवादी हैं

Updated on 24-04-2025 02:16 PM
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, उससे पूरा देश दहल गया है। बीते मंगलवार (22 अप्रैल) को बैसरन घाटी में छुट्टियां बिता रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। इस हमले के बाद भारतीयों में गुस्सा भरा हुआ है। बॉलीवुड के सिंगर सलीम मर्चेंट ने कहा कि उन्हें शर्म आ रही है कि एक मुस्लिम होकर उन्हें ये सब देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे हत्यारे मुस्लिम नहीं, आतंकवादी थे।
बॉलीवुड के फेमस सिंगर सलीम मर्चेंट ने बुधवार रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या हुई, वो इसलिए हुई कि वो हिंदू हैं, मुस्लिम नहीं, क्या ये हत्यारे मुस्लिम हैं? नहीं। ये आतंकवादी हैं। क्योंकि इस्लाम ये नहीं सिखाता। कुरान-ए-शरीफ, सूरह अल-बकरा, आयत 256 में कहा गया है कि धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं है। यह कुरान-ए-शरीफ में लिखा है।'

'शर्म आ रही है कि मुस्लिम होकर ये सब देखना पड़ रहा है'

उन्होंने कहा, 'मुझे शर्म आ रही है एक मुस्लिम होने के नाते कि मुझे ये दिन देखना पड़ रहा है। मेरे निर्दोष हिंदू भाई-बहनों को इतनी बेरहमी से मार दिया गया। सिर्फ इसलिए कि वो हिंदू हैं। कब खत्म होगा ये सब? कश्मीर के रहने वाले, जो कश्मीर 2-3 साल से ठीक-ठाक जी रहे थे, उनकी जिंदगी में फिर से वो ही प्रॉब्लम्स। समझ नहीं आ रहा कि कैसे मैं अपना गम और गुस्सा बयां करूं। मैं अपना माथा टेककर दुआ करता हूं जो निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ईश्वर उनके और उनके परिवारों को शक्ति दें। ओम शांति।

बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख और गुस्सा

सलीम मर्चेंट के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स ने इस हमले को लेकर अपना गुस्सा और दुख जताया है। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, आमिर खान सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। किसी ने कहा कि ये अमानवीय है तो किसी ने आतंकियों को सबक सिखाने की गुजारिश की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.