सलमान और कैटरीना टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त

Updated on 22-09-2021 06:19 PM

मुंबई बालीवुड के एक्टर सलमान खान और कैटरीना कैफ आजकल टर्की में है और वे वहां पर टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दबंग खान ने टाइगर 3 के शूट लोकेशन कप्पादोकिया से एक बेहद खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वहीं, कैटरीना कैफ की भी लगातार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कैटरीना कैफ इंस्टाग्राम पर अपने बिजी शेड्यूल और फिल्म से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं।


अब कैटरीना कैफ के फैन क्लब द्वारा उनका एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वो टाइगर 3 की शूटिंग से ब्रेक लेकर सुपरमार्केट में शॉपिंग करती नजर रही हैं। कैटरीना कैफ का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके पहले कैटरीना कैफ ने अपने हैंडल से एक तस्वीर शेयर किया था जिसमें वो इंज्वॉय करती नजर रही थीं। इस तस्वीर में बेहद खूबूसरत जगह पर नजर रही हैं। हुडी और जींस में कैटरीना कैफ प्रकृति का आनंद लेते दिख रही हैं। टाइगर 3 सलमान खान और कैटरीना कैफ की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में सबसे ज्यादा चर्चा में है।

जिस तरहटाइगर जिंदा हैमें सलमान खान-कैटरीना कैफ खाड़ी देशों में अपना मिशन पूरा करते नजर आए थे तो टाइगर 3 में वो यूरोपीय देशों में मिशन पर नजर आएंगे। फिल्म टर्की से पहले रूस में भी शूट की जा चुकी है। अब आगे फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रिया में की जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान खान 2022 में ईद के मौके पर इस फिल्म को रिलीज कर सकते हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथफोन भूतमें नजर आएंगी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसके अलावा रोहित शेट्टी फिल्मसूर्यवंशीमें अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। कोरोना के कारण फिल्म रिलीज में देरी हो गई है। कैटरीना कैफ फिल्म भारत में आखिरी बार नजर आई थीं।


आपको बता दें कि टर्की में सलमान खान-कैटरीना कैफ ने एक रोमांटिक गाना भी शूट किया है जिसे बॉलीवुड का अब तक का सबसे महंगा गाना माना जा रहा है। सिर्फ इस गाने का बजट 3 करोड़ है। इस गाने को फिल्म के एंड क्रेडिट के समय दिखाया जाएगा। इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म को डायरेक्ट मनीष शर्मा कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.