बिग बॉस-15 में सलमान खान को पसंद नहीं आया तेजस्वी प्रकाश की बातचीत का टोन, खोया आपा

Updated on 02-11-2021 09:39 PM

मुंबई बिग बॉस 15’ के होस्ट सलमान खान जहां शो के दौरान कंटेस्टेंट के साथ मस्ती मजाक करते नजर आते हैं, वहीं कभी-कभी पर नाराजगी भी दिखाते हैं। वीकएंड के वार पर दबंग खान जमकर कंटेस्टेंट की क्लास लेते और उन्हें सही राह दिखाते नजर आते हैं। इस बार शो के दौरान सलमान जब डॉक्टर उमर रियाज से बात कर रहे थे तो घर की चुलबुली सदस्य तेजस्वी प्रकाश का बीच में बोलना उन्हें पसंद नहीं आया।

शो के प्रोमो में सलमान अपना टेंपर खोते नजर रहे हैं। दरअसल, इस बार दिवाली वीक पर घर का कैप्टन चुनने को लेकर आपसी सहमित नहीं होने पर जो हालात दिखाई दिए उस पर सलमान खान सभी पर गुस्सा दिखाते हैं। घर के सभी सदस्यों से बात करते हुए इसकी वजह जानने की कोशिश करते हैं। सलमान कंटेस्टेंट उमर रियाज से कहते हैं किमुश्किल घड़ी में किसकी मदद मांगेंगे-शमिता की या तेजस्वी की। इस सवाल के जवाब में उमर, तेजस्वी का नाम लेते हैं क्योंकि वह उन्हें फन लविंग पाते हैं। सलमान खान उनके इस च्वॉयस पर सैटिसफाइड नहीं होते हैं और पूछते हैं कि मुश्किल समय में फन लविंग कैसे काम आएगा?

सलमान खान  अभी उमर रियाज के जवाब की उम्मीद कर ही रहें थे कि इस बात को सुनते ही तेजस्वी प्रकाश बीच में ही बोल पड़ती हैं कि आप इसको इतनी बार क्यों रिपीट कर रहे हैं? क्या वह मुश्किल समय में मेरे पास नहीं सकता?

तेजस्वी ने इस बात को जिस टोन में कहा वह सुनकर सलमान खान को गुस्सा गया। उन्होंने कहाऔर तुम मुझसे इस तरह क्यों बात कर रही हो, ऐसे मुझसे बात मत करना मैडम। अगर कोई मर रहा है तो कोई आपके पास कॉमेडी के लिए आएगा, जस्ट बिकॉज यू आर फन लविंग प्रोमो में दिख रहा है कि अपकमिंग एपिसोड में रैपर बादशाहबिग बॉस 15’ में सलमान खान के साथ नजर आएंगे। सलमान बादशाह के साथ स्टेप करते और हंसते नजर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.