सलमान खान को ऐश्वर्या राय का भाई बनाने की थी चाहत, प्रोड्यूसर ने क‍िया 'जोश' फिल्‍म को लेकर मजेदार खुलासा

Updated on 08-11-2025 01:39 PM
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का कभी रोमांटिक रिलेशनशिप था। 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान वो एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। पर इसके बावजूद सलमान खान फिल्म 'जोश' में ऐश्वर्या के भाई का रोल करने को तैयार हो गए थे। फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन भी खुद यही चाहते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह खुलासा किया है। साथ ही बताया कि फिर क्यों सलमान पीछे हट गए। 'जोश' में शाहरुख खान और चंद्रचूड़ सिंह थे, जबकि उनके रोल पहले आमिर और शाहरुख को ऑफर किए गए थे।

रतन जैन ने बताया कि 'जोश' में ऐश्वर्या राय थीं, जो फिल्म में शाहरुख खान की बहन बनी थीं। पहले सलमान खान को यह रोल ऑफर किया गया था। यानी सलमान फिल्म में ऐश्वर्या राय के भाई बनने वाले थे। फिर कैसे कास्ट बदली और क्यों फेरबदल हुआ, इसे बारे में रतन जैन ने 'टीवी9 भारतवर्ष' को दिए इंटरव्यू में बताया।

पहले आमिर खान और शाहरुख खान को मिली थी 'जोश'

रतन जैन ने कहा, 'हमने तय किया था कि आमिर, चंद्रचूड़ वाला रोल करेंगे और शाहरुख खान मैक्स का। मंसूर ने मुझे बताया था कि आमिर मैक्स का किरदार निभाना चाहते हैं। मैंने कहा कि बिल्कुल नहीं, सिर्फ शाहरुख ही यह रोल करेंगे, वरना मैं यह फिल्म नहीं करूंगा।' आमिर और डायरेक्टर मंसूर खान चचेरे भाई हैं और आमिर ने उनकी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

आमिर की मैक्स के रोल पर थीं नजरें, शाहरुख ने छोड़ दी फिल्म

रतन जैन ने बताया कि शाहरुख को किसी तरह से पता चल गया कि जो रोल उन्हें मिला है, उस पर आमिर भी नजर गड़ाए हुए हैं, इसलिए उन्होंने जॉइंट नरेशन के लिए कहा। नरेशन वाले दिन डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, शाहरुख और आमिर खान एक ही जगह पर पहुंचे, लेकिन नरेशन शुरू होने से ठीक पहले, मंसूर ने आमिर के इरादे जाहिर कर दिए। रतन जैन ने बताया, 'नरेशन से पहले मंसूर ने कहा कि आमिर मैक्स का किरदार निभाना चाहते हैं। शाहरुख ने अपने जूते पहने और चले गए। उन्होंने कहा कि तो फिर मैं यह फिल्म नहीं कर रहा हूं।'

शाहरुख और आमिर के बाहर होने के बाद सलमान को मिली 'जोश'

अब शाहरुख फिल्म से निकल चुके थे और मंसूर चाहते थे कि मैक्स वाला रोल आमिर खान करें। लेकिन रतन जैन इस बात पर अड़े थे कि रोल तो शाहरुख ही करेंगे। इस तरह 'जोश' से शाहरुख और आमिर बाहर हो गए। फिल्म रुक गई। बाद में सलमान खान को यह ऑफर की गई और उन्होंने इसमें दिलचस्पी दिखाई। रतन जैन बोले, 'सलमान मान गए। हमने अक्षय खन्ना, सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह से संपर्क किया, लेकिन डायरेक्टर चंद्रचूड़ को चाहते थे।

तभी सलमान को मिली 'हम दिल दे चुके सनम', 'जोश' से ज्यादा उसमें थी दिलचस्पी

उसी दौरान सलमान खान को संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम' ऑफर हुई, जिसमें ऐश्वर्या राय थीं और दोनों के बीच रोमांटिक रिलेशनशिप था। रतन जैन ने बताया कि बेशक सलमान 'जोश' करने के लिए राजी हो गए थे, जिसमें वह ऐश्वर्या के भाई बनते, पर उनकी दिलचस्पी 'हम दिल दे चुके सनम' में ज्यादा थी।

शाहरुख के पास गए प्रोड्यूसर- करनी पड़ेगी, मेरी इज्जत का सवाल है

तब रतन जैन वापस शाहरुख के पास गए। उन्होंने बताया, 'मैं शाहरुख के पास वापस गया। मैंने उनसे कहा कि ऐसा-ऐसा हुआ है और सलमान को देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह यह फिल्म करना चाहते हैं। शाहरुख ने फिर कुछ समय मांगा तो मैंने कहा कि अब करनी पड़ेगी। मेरी इज्जत का सवाल है। अगले दिन शाहरुख ने मुझे कॉल किया और कहा कि मैं ये फिल्म कर रहा हूं।'

ऐसे कास्ट की गई थीं ऐश्वर्या राय

यह पूछे जाने पर कि ऐश्वर्या को 'जोश' के लिए कैसे कास्ट किया गया, तो रतन जैन ने बताया कि वह पहले से ही फिल्म के लिए फाइनल हो चुकी थीं, बस मैक्स के रोल पर बात अटकी थी। जहां 'जोश' में शाहरुख और ऐश्वर्या ने भाई-बहन को रोल किया, वहीं 'मोहब्बतें' में दोनों एक-दूसरे के ऑपोजिट रोमांटिक रोल में थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.