सलमान के भाई Arbaaz Khan ने 6.5 करोड़ में बेचा अपार्टमेंट, दो महीने पहले करोड़ों में खरीदा था नया फ्लैट

Updated on 08-05-2026 12:13 PM
मुंबई रियल एस्टेट: सलमान खान के भाई अरबाज खान ने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित रनवाल एलिगेंट प्रोजेक्ट में 1,369 वर्ग फुट का अपार्टमेंट बेच दिया। सीआरई मैट्रिक्स से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पेपर्स के मुताबिक, सलमान खान के भाई अरबाज सलीम खान ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित एक अपार्टमेंट को 6.5 करोड़ रुपये में बेच दिया है।

यह सौदा 5 मई, 2026 को रजिस्टर हुआ था। पेपर के अनुसार, यह अपार्टमेंट अंधेरी वेस्ट में इंफिनिटी मॉल के पास, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रनवाल एलिगेंट प्रोजेक्ट के टावर बी में स्थित है। फ्लैट का कारपेट एरिया 1,369 वर्ग फुट है और इसमें दो कार पार्किंग की जगह है। खरीदारों ने इस सौदे के लिए ₹39 लाख का स्टांप शुल्क अदा किया।

अरबाज खान ने बेचा अपार्टमेंट

बिजनेसमैन और स्टार्स से जुड़े लोगों की मांग के चलते अंधेरी वेस्ट मुंबई के बड़े और हाईटेक जगहों में से एक बना हुआ है। रनवाल एलिगेंट प्रोजेक्ट इंफिनिटी मॉल के पास स्थित है और मुंबई के वेस्ट में ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट उपलब्ध कराता है। अरबाज खान ने फिलहाल इस पर बयान नहीं दिया है।

2.78 करोड़ में खरीद चुके हैं अपार्टमेंट, जानिए सबकुछ

  • जैपकी के अनुसार, इससे पहले अरबाज खान ने मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में 2.78 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा था।
  • 1,243 वर्ग फुट का यह रेरा कारपेट एरिया वाला अपार्टमेंट मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट में लिंक रोड स्थित ऑटोग्राफ रेजिडेंसी बिल्डिंग की 27वीं मंजिल पर स्थित है।
  • पेपर्स के मुताबिक, अरबाज खान ने यह अपार्टमेंट 22,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से अधिक की दर से खरीदा था, जिसमें दो पार्किंग भी थे।
  • अरबाज खान ने 17 फरवरी, 2026 को इस लेनदेन का पंजीकरण कराया था, जिसके लिए 16 लाख रुपये से अधिक का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा किया गया था।


अतुल अग्निहोत्री करा रहे रिनोवेशन

सलमान खान के बहनोई और बॉलीवुड एक्टर-निर्माता अतुल अग्निहोत्री जनवरी 2026 में रियल एस्टेट विकास के क्षेत्र में कदम रखने को लेकर सुर्खियों में थे। उनकी कंपनी शिवंसाई होममेकर इंफ्रा एलएलपी मुंबई के बांद्रा स्थित एक पुरानी बिल्डिंग का रिनोवेशन करने जा रही है। यह जानकारी लियासेस फोरस से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पेपर्स से मिली है।

अग्निहोत्री परिवार के पांच फ्लैट

बता दें कि तीन मंजिला इस सोसाइटी के 11 सदस्यों में से पांच फ्लैट अग्निहोत्री परिवार और उनकी कंपनी, रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में हैं। पेपर्स से यह भी पता चलता है कि सोसाइटी के 11 सदस्यों के पास कुल 8,565 वर्ग फुट के एमओएफए (MoFA) कार्पेट एरिया वाले फ्लैट हैं। बनने के बाद, उन्हें 1,2400 वर्ग फुट से अधिक का आरईआरए (RERA) कार्पेट एरिया मिलेगा।

अरबाज खान की नेट वर्थ, कहां से होती है कमाई?

अरबाज खान मुंबई में अपनी रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज को और बढ़ा रहे हैं। उनकी पत्नी शूरा खान भी इसमें उनका फुल सपोर्ट करती हैं। नेट वर्थ की बात करें, तो जीक्यू की रिपोर्ट के अनुसार, अरबाज खान की कुल नेट वर्थ 500 करोड़ रुपये है। फिल्ममेकिंग उनकी आय का मुख्य स्रोत है। अरबाज ने बतौर एक्टर तो ज्यादा फिल्में नहीं की हैं लेकिन वो फिल्ममेकिंग और बिजनेस से ही मोटी कमाई कर लेते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.