सलमान की है बिग बॉस से रिलेशनशिप परमानेंट

Updated on 27-09-2021 08:26 PM

मुंबई बॉलीवुड के दबंग भाईजान यानि सल्लूमियां ने अपने सबसे लंबे रिलेशनशिप को जगजाहिर कर दिया है। उन्होंने बताया कि उन दोनों में आज भी समानता ये है कि दोनों ने अब तक शादी नहीं की है। सलमान खान की लव स्टोरीज वैसे तो जगजाहिर हैं, लेकिन एक्टर ने अब अपने जिस रिलेशशिप का खुलासा किया है उसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा।


सलमान जल्द टीवी का सबसे बड़े चर्चित शोबिग बॉस 15’ को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश में शो को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें भाईजान भी शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने सबसे लंबे रिलेशनशिप का खुलासा किया।सलमान खान ने बताया कि बिग बॉस इकलौता ऐसा रिलेशनशिप है जो मेरा सबसे लंबा चला है। वरना मेरे रिश्ते छोड़ दीजिए जाने दीजिए। सिर्फ बिग बॉस ही एक ऐसा रिलेशनशिप है जो मेरी जिंदगी में पर्मानेंट रहा है। अपने और बिग बॉस में समानताएं बताते हुए सलमान ने कहा कि बिग बॉस और मेरे बीच ये समानता है कि हम दोनों ही अब तक शादीशुदा नहीं हैं। इसलिए हम लोग बिना डरे खुद को बॉस समझते हैं। सलमान खान ने कहा, बिग बॉस के साथ मेरा रिलेशनशिप शायद अकेला ऐसा रिलेशन है जो इतना लंबा चला है। कुछ रिलेशनशिप, अब मैं क्या ही कहूं, रहने देते हैं। लेकिन बिग बॉस मेरे जीवन में काफी हद तक स्थिरता लाया।


हालांकि कभी-कभी उन 4 महीनों के लिए हम नजरों से नजरें नहीं मिला पाते लेकिन हम जब बिछड़ रहे होते हैं (सीजन खत्म होने पर) तो फिर से मिलने के लिए बेकरार हो जाते हैं।आपको बता दें कि बिग बॉस 15 के इस प्रेस मीट में दो प्रतिभागियों के नामों का खुलासा किया गया। इनमें एक आसिम रियाज के भाई उमर रियाज और दूसरीं एक्ट्रेस डोनल बिष्ट भी इस शो का हिस्सा होंगी। वीडियो कॉल के जरिए दोनों ने इस प्रेस मीट में शामिल हुए। इस बार का बिग बॉस 15 का थीम भी बेहद खास है। सलमान खान की इस शो का थीम जंगल बेस्ड है। सारे कंटेस्टेंट 250 कैमरों के बीच रहेंगे। खबरें ये भी रही हैं कि इस बार शो 5 महीने चल सकता है।


सलमान खान ने प्रेस मीट के दौरान कहा, ‘जंगल में मंगल या जंगल में दंगल। मैं मुस्कुराते हुए चेहरे देखना चाहता हूं, लिमिट में झगड़ा, थोड़ा रोमांस और कैसे खेलेंगे गेम। मैं कुछ लोगों को खुद के लिए और कुछ तो अपनों के लिए लड़ते देखना चाहता हूं।बता देंकि सलमान खान के रिलेशनशिप को जानने के लिए लोग काफी एक्ससाइटेड रहते हैं। कई फिल्म एक्ट्रेसेस के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर नाम जुड़े। उनकी शादी को लेकर उनके फैंस अक्सर सवाल करते हैं, लेकिन कई बार देखा गया है कि वह अपनी लव लाइफ का मजाक खुद ही उड़ा देते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.