संभल: जेल में बंद शख्‍स को मुठभेड़ में किया अरेस्‍ट! इंस्‍पेक्‍टर समेत 12 पुलिसवालों पर कोर्ट सख्‍त

Updated on 25-12-2025 12:55 PM
संभल: यूपी के संभल जिले में पुलिस का अनोखा खेल सामने आया है। 25 अप्रैल, 2022 को दूध विक्रेता दुर्वेश से 1 लाख रुपये की लूट हुई। पुलिस ने इस केस में फर्जी मुठभेड़ दिखाकर ओमवीर और ऋषिपाल को अरेस्ट किया। ओमवीर पहले से किसी और मामले में 11 अप्रैल से 12 मई 2022 तक बदायूं जेल में बंद था। कोर्ट ने मुठभेड़ फर्जी मानते हुए 2 इंस्पेक्टर, 4 दरोगा सहित 12 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है
मामल की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया 25 अप्रैल 2022 की लूट की तारीख पर ओमवीर जिला कारागार बदायूं में बंद था। इसके बावजूद उसे लूट की घटना में दर्शा कर चालान किया गया। आरोप है कि जांच के बीच षड्यंत्र रचते हुए 7 जुलाई 2022 को फर्जी मुठभेड़ दर्शाई गई और 19 बाइकों की झूठी बरामदगी दिखाकर ओमवीर को आरोपी बना दिया गया। उच्च अफसरों से शिकायतों के बाद कार्रवाई नहीं करने पर ओमवीर ने कोर्ट की शरण ली।


तत्‍कालीन सीओ को कोर्ट ने किया बरी

अदालत ने शपथ पत्र,रिमांड और जमानत आदेश,एफआईआर की नकल समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन करते हुए स्पष्ट किया कि पद का दुरुपयोग कर किए गए आपराधिक कृत्यों को वैधानिक संरक्षण नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने प्रकरण में तत्कालीन सीओ बहजोई गोपाल सिंह के विरुद्ध प्रथम दृष्टता अपराध न पाए जाने बात कही।


इन पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगा केस

अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ अवैध विवेचना,दस्तावेजों की कूटरचना और पद के दुरुपयोग जैसे संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टता बनते पाए। इन तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने थाना बहजोई के तत्कालीन इंस्पेक्टर पंकज लवानिया, तत्कालीन उपनिरीक्षक प्रबोध कुमार, तत्कालीन निरीक्षक अपराध राहुल चौहान,तत्कालीन वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेश कुमार, तत्कालीन उपनिरीक्षक नीरज कुमार मात्तोदकर, तत्कालीन उपनिरीक्षक जमील अहमद,पुलिसकर्मी वरुण, मालती चौहान,आयुष, राजपाल, दीपक कुमार और तत्कालीन मुख्य आरक्षी रूपचंद्र के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.