फिर वही गलती... हार के बाद भड़के मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, इन्हें बताया कसूरवार

Updated on 26-04-2023 07:17 PM
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस के खिलाफ 55 रन की करारी शिकस्त झेलने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम ने एक बार फिर से आखिरी ओवरों में खराब गेंदबाजी की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 207 रन बनाने के बाद मुंबई को नौ विकेट पर 152 रन पर रोक दिया पर रोक दिया। गुजरात ने 15 ओवर में चार विकेट पर 130 रन बनाए थे, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी पांच ओवरों में 77 रन लुटा दिए।
क्या-क्या बोले रोहित?
    रोहित ने मैच के बाद आईपीएल ब्रॉडकास्टर्स से कहा, ‘यह काफी निराशाजनक है, आखिरी कुछ ओवरों से पहले तक मैच पर हमारी पकड़ थी। इसके बाद हमने काफी रन लुटा दिए। यह सही गेंदबाजी करने के बारे में है। आप किस बल्लेबाज को गेंद कर रहे हो यह देखना चाहिए लेकिन हम इसमें विफल रहे।’ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा, ‘हर टीम की अपनी अलग ताकत है, हमारी बल्लेबाजी अच्छी है तो हम लक्ष्य का पीछा करना चाह रहे थे। हालांकि हमने शुरुआत से ही बल्लेबाजी में संघर्ष किया।’
    आखिरी ओवर्स में गुजरात का सुपर शो

    मिलर ने 14वें ओवर में कार्तिकेय के खिलाफ अपना पहला छक्का जड़ा तो वही अभिनव मनोहर ने चावला के ओवर में दो चौके और छक्का लगाकर 17 रन बटोरे। 18वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए ग्रीन के खिलाफ मनोहर ने लगातार दो जबकि मिलर ने एक छक्का लगाया। गुजरात ने इस ओवर से 22 रन बटोरे। मेरेडिथ ने अगले ओवर की पहली गेंद पर मनोहर को आउट किया, लेकिन राहुल तेवतिया ने क्रीज पर कदम रखते ही छक्के के साथ खाता खोला। ओवर की आखिरी दो गेंदों पर मिलर ने छक्का लगाया । तेवतिया ने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के के साथ टीम के रन को 200 के पार पहुंचाया।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.