टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किये जा सकते हैं सैमसन

Updated on 13-10-2021 10:18 PM

मुम्बई युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे सैमसन को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने फिलहाल यूएई में ही रहने को कहा है।

सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स हालांकि प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही पर उसने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। उससे ऐसी संभावनाएं बढ़ी हैं कि सैमसन को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है क्योंकि पहले चुने गए कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं जबकि वह फॉर्म में नहीं हैं।

सैमसन ने आईपीएल 2021 में 14 मैचों में 40 की औसत से 484 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाये हैं। सैमसन ने यूएई की पिचों पर 82 और नाबाद 70 रनों की शानार पारी भी खेली थी। आईपीएल के यूएई चरण के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और राहुल चाहर जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है।

 इसी कारण सैमसन को अगली सूचना तक यूएई में रहने के लिए कहा जा रहा है, जबकि उनकी टीम 7 अक्टूबर को ही आईपीएल से बाहर हो गई थी। गौरतल है बीसीसीआई के पास 15 अक्टूबर तक टीम में बदलाव करने का समय है।


आईपीएल समाप्त होने के दो दिन बाद ही 17 अक्टूबर से टी20 विश्व कप मुकाबले शुरू हो रहे हैं। इसमें टीम इंडिया को पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ खेलना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.